Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बैंक सखी पर 90 हजार रुपये गबन का आरोप:सोनभद्र में स्वयं सहायता समूह से धोखाधड़ी, जांच शुरू

    13 hours ago

    2

    0

    सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम बिरधी से स्वयं सहायता समूह में धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है।कोमल आजीविका स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष आशा देवी ने बैंक सखी किरन देवी पर समूह के 90 हजार रुपये के गबन का आरोप लगाया है।यह शिकायत तहसील दिवस में एक प्रार्थना पत्र के माध्यम से की गई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार,इंडियन बैंक शाखा नई बाजार में बैंक सखी के रूप में कार्यरत किरन देवी ने समूह की क्रेडिट लिमिट (CCL) बढ़वाने का झांसा दिया।उन्होंने आशा देवी सहित समूह की अन्य महिलाओं का विश्वास जीतकर उनसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोहर, रजिस्टर, ट्रांसफर पर्ची और सादे विड्रॉल फॉर्म पर हस्ताक्षर करवा लिए। पीड़िता आशा देवी का आरोप है कि किरन देवी ने एक-दो महीने में समूह की लिमिट तीन लाख रुपये तक बढ़ाने का आश्वासन दिया था।इसके बाद पासबुक अपडेट कराने के बहाने सभी दस्तावेज अपने पास रख लिए। कुछ समय बाद जब पासबुक वापस मिली, तो उसमें केवल फोटो और पता दर्ज था, लेन-देन का कोई विवरण अंकित नहीं था। मामले का खुलासा तब हुआ जब ब्लॉक स्तर की अधिकारी ममता ने समूह की महिलाओं को अपने खातों का स्टेटमेंट निकलवाने के निर्देश दिए। स्टेटमेंट की जांच करने पर पता चला कि 24 मार्च 2026 को समूह के खाते से 90,000 रुपये किरन देवी द्वारा अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिए गए थे। आशा देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि किरन देवी ने केवल उनके समूह के साथ ही नहीं, बल्कि अन्य स्वयं सहायता समूहों के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की है। आरोप है कि उन्होंने समूह का पैसा अपनी सास, देवरानी और अन्य रिश्तेदारों के खातों में भी ट्रांसफर कराया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि इस घटना से उन पर कर्ज का बोझ बढ़ गया है और वे मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान हैं। पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी बैंक सखी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और समूह का पूरा पैसा वापस दिलाने की मांग की है। तहसील प्रशासन ने शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जांच का आश्वासन दिया है। एसडीएम रॉबर्ट्सगंज अश्वनी कुमार ने कहा मामला से एडीएम को अवगत करा दिया गया है और मामले की तह तक जाकर जांच की जाएगी, शिकायतकर्ता के साथ न्याय होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़, रेप का प्रयास:विरोध करने पर घर में घुसकर मारपीट; एसएसपी ने जांच के आदेश दिए
    Next Article
    सहारनपुर में डीएम ने लेखपाल को सस्पेंड किया:संपूर्ण समाधान दिवस में की कार्रवाई, भूमि के मामले में बरती थी लापरवाही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment