Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP का स्थापना दिवस, मोदी बोले-भाजपा हर चुनौती को तैयार:योगी ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली, MP में 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन

    8 hours ago

    2

    0

    भारत की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी BJP आज 2026 में अपना 47वां स्थापना दिवस मना रही है। स्थापना दिवस को लेकर देशभर में BJP कार्यालयों में कई कार्यक्रम हुए। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, 'देश जानता है, हर चुनौती का सामना करने के लिए BJP ईमानदारी से कोशिश कर रही है, आगे भी करेगी। पहले भी सकारात्मक नतीजे मिले हैं और आगे भी मिलेंगे।' उन्होंने वीडियो मैसेज में कहा, ‘अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों काले कानूनों का अंत, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10%आरक्षण, कानून बनाकर तीन तलाक पर रोक, सीएए, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण। ऐसे कितने ही काम हैं, जो भाजपा के ईमानदार प्रयासों का नतीजा है। हमारा मिशन अभी भी जारी है।’ उत्तर प्रदेश में CM योगी आदित्य नाथ ने पार्टी के झंडे के साथ सेल्फी ली। मध्य प्रदेश में आज 17 नए कार्यालयों का भूमिपूजन किया जा रहा है। शाह ने कहा- भाजपा का मंत्र नेशनल फर्स्ट अमित शाह ने लिखा- भाजपा का मूल मंत्र हमेशा स्पष्ट रहा है, नेशनल फर्स्ट, पार्टी नेक्स्ट, सेल्फ लास्ट। इसी मूल भावना के साथ भाजपा का हर कार्यकर्ता दिन-रात राष्ट्र-सेवा में समर्पित है। भाजपा ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के साथ देश को तुष्टीकरण से मुक्त, सुशासन, पारदर्शिता को स्थापित करने का कार्य किया है। आज भाजपा केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि 140 करोड़ देशवासियों के सपनों और आकांक्षाओं की प्रतिनिधि बन चुकी है। अब तक भाजपा के 2 प्रधानमंत्री भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। लेकिन इसकी नींव 1951 में बने भारतीय जनसंघ के दौरान पड़ी। इसकी स्थापना श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय ने की थी। 1975–77 में इमरजेंसी के बाद जनसंघ समेत कई दल मिलकर जनता पार्टी में शामिल हुए, लेकिन मतभेदों के कारण 1980 में अलग हो गए। इसके बाद भाजपा का गठन हुआ। स्थापना के बाद से BJP के दो प्रधानमंत्री रहे हैं- नरेंद्र मोदी और अटल बिहारी वाजपेयी। 1996, 1998 और 1999 के लोकसभा चुनावों में, पार्टी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी। 2019 के लोकसभा चुनाव में, पार्टी ने 303 सीटें जीतीं, जो पार्टी के इतिहास में सबसे ज्यादा हैं। राज्यों में भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस की खबरें… उत्तर प्रदेश: BJP के झंडे के साथ CM योगी ने ली सेल्फी CM योगी ने गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर परिसर के हिंदू सेवाश्रम भवन पर भाजपा का झंडा फहराया। इसके बाद भाजपा के झंडे के साथ सेल्फी ली। उन्होंने कहा- भाजपा की विकास यात्रा सत्ता की नहीं, संस्कार की है। विस्तार की नहीं, विचार की है। 'अंत्योदय से राष्ट्रोदय' के संकल्प की सिद्धि की है। पढ़ें पूरी खबर… मध्य प्रदेश: 17 जिलों में भाजपा कार्यालयों का भूमिपूजन होगा स्थापना दिवस का मुख्य आयोजन भोपाल में हो रहा है, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल यहां से वर्चुअली सभी जिलों के कार्यक्रम से जुड़ेंगे। प्रदेश के 17 जिलों में BJP जिला कार्यालयों का भूमिपूजन होगा। इन जिलों में जमीन पहले ही खरीदी जा चुकी है। अब यहां जिला कार्यालयों का निर्माण कार्य आज से औपचारिक तौर पर शुरू होगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: CM भजनलाल बोले-पार्टी को अजेय बनाना है सीएम भजनलाल शर्मा ने प्रदेश बीजेपी कार्यालय और अपने निजी आवास पर पार्टी का झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य पार्टी को अजेय बनाने का है। स्थापना दिवस पर CM भजनलाल को पार्टी ऑफिस में नया कमरा मिला। कार्यालय में कमरा नं.-5 अब से मुख्यमंत्री के लिए रिर्जव रहेगा। इसके बाहर सीएम भजनलाल शर्मा की नेम प्लेट भी लगाई गई है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़: CM साय करेंगे प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण, सप्ताहभर चलेंगे कार्यक्रम राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह 11 बजे ध्वजारोहण किया। शाम 5 बजे एकात्म परिसर में कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम बोले- असम में NDA की हैट्रिक होगी:कांग्रेस के पास विजन नहीं; राहुल बोले- पुडुचेरी सरकार सभी कॉन्ट्रैक्ट में 30% कमीशन लेती है
    Next Article
    केजरीवाल के किराए के वादे पर हाईकोर्ट ने आदेश पलटा:कहा- मीडिया में दिया बयान लागू करवाने लायक नहीं; अब मौजूदा सरकार तय करे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment