Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी स्थापना दिवस पर कार्यालयों को सजाया गया:विकास यात्रा पर चर्चा, कानपुर-बुन्देलखण्ड मुख्यालयों में होगा ध्वजारोहण

    4 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को लेकर कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय कार्यालय में मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए। पूरे क्षेत्र के जिला मुख्यालयों को आकर्षक झालरों और दूधिया रोशनी से सजाया गया है, जिससे उत्सव का माहौल बना। कार्यक्रम की गरिमा को देखते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने स्वयं कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय कार्यालय में पार्टी का झंडा और केसरिया गुब्बारे लगाए। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस हर कार्यकर्ता के लिए गर्व का दिन है। ध्वजारोहण सुबह 11 बजे, सभी कार्यालयों में झंडा फहराया जाएगा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी के अनुसार, 6 अप्रैल को सुबह 11 बजे क्षेत्रीय कार्यालय में ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के सभी जिला मुख्यालयों पर भी पार्टी का झंडा फहराया जाएगा। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भी भाजपा का ध्वज लगाकर स्थापना दिवस मनाएंगे। सभी कार्यालयों में मिष्ठान वितरण होगा और पार्टी की ‘विकास यात्रा’ व वैचारिक यात्रा पर वरिष्ठ नेता अपने विचार रखेंगे। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता, पवन प्रताप सिंह, सुनील तिवारी, मोहित सोनकर, विकास दुबे, वीरेंद्र तिवारी, प्रेमनाथ विश्नोई और लज्जाराम यादव सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या:घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस ने जांच शुरू की
    Next Article
    UPPSC कंप्यूटर शिक्षक भर्ती:60% ने छोड़ी परीक्षा, 12 हजार में से मात्र 5269 अभ्यर्थी ही केंद्र पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment