Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी नेता ने दरोगा और सिपाही के साथ बनाई रील:दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश, वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट

    4 hours ago

    2

    0

    हरदोई के मझिला थाना क्षेत्र में तैनात एक दरोगा और महिला सिपाही की वर्दी में एक रील वायरल हो रही है। इस रील में दोनों पुलिसकर्मी एक स्थानीय भाजपा नेता इलियास गाजी के साथ गाना "एक फोन पे चौकी हिले, दूसरे पे थाना" में दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने पर पुलिस अधीक्षक ने अशोक कुमार मीणा ने जांच के आदेश दिए हैं। जांच एएसपी आलोक राज नारायण (शाहाबाद सर्किल) कर रहे हैं। बताया गया कि यह रील तथाकथित भाजपा नेता की आईडी से साझा की गई है। फिर देखते ही देखते रील तेजी से सोशल मीडिया पर वाइरल हो गई। वायरल वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। एएसपी आलोक राज नारायण (शाहबाद सर्किल) ने बताया कि मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया भाजपा से जुड़ा हूं, सदस्यता नहीं ली है पिहानी कोतवाली क्षेत्र के निजामपुर निवासी इलियास ने बताया कि यह वीडियो उन्होंने 30 मार्च को शाहाबाद-पिहानी मार्ग पर मझिला थाना क्षेत्र के अयारी गांव के पास बनाया था। वहां दरोगा और महिला सिपाही एक जांच के मामले में दुर्घटना स्थल पर आए थे। उसी दिन रात के समय उनकी पुत्री ने भूल वश यह रील उनकी आईडी पर अपलोड कर दी। 31 मार्च को उन्हें जब रील वायरल होने की बात मालूम चली तो उन्होंने आईडी से रील को डिलीट कर दिया। बताया वह भाजपा से जुड़े हैं लेकिन उन्होंने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता नहीं ली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DC फैंस बोले- लखनऊ को हराएंगे तब मुस्कुराएंगे:LSG फैंस ने कहा- हम भी चिढ़ाने को तैयार; शहीद पथ पर लंबा जाम, ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    आगरा में डबल मर्डर में तीन को फांसी:एसीपी सुकन्या और थाना प्रभारी विनोद कुमार पर दर्ज होगा वाद, साक्ष्यों से की छेड़छाड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment