Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बीजेपी की जीत पर भाजपाइयों में जश्न:सड़कों पर उतरे कार्यकर्ता, बांटी मिठाईयां; जमकर की आतिशबाजी

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को तीन राज्यों में बहुमत मिला। इस जीत के बाद मैनपुरी में जश्न का माहौल देखा गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने जिला मुख्यालय से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों तक आतिशबाजी की, नारे लगाए और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। शहर के करहल रोड चौराहे पर राष्ट्रीय करणी सेवा के जिला अध्यक्ष शंकर भदौरिया के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की, नारे लगाए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया। इस दौरान राहगीरों को भी मिठाई बांटी गई। शंकर भदौरिया ने इस अवसर पर कहा कि पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन ऐतिहासिक रहा है और यह दिन पार्टी के लिए स्वर्णिम क्षण के रूप में याद किया जाएगा। उन्होंने इसे सनातन विचारधारा की जीत बताते हुए कहा कि जनता ने तुष्टिकरण की राजनीति को नकार दिया है। भदौरिया ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों को जनता ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा तीसरी बार सरकार बनाकर हैट्रिक लगाएगी। वहीं, भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ममता राजपूत के नेतृत्व में भी कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। यहां कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। पूरे कार्यालय परिसर में "जय श्रीराम" और "भारत माता की जय" के नारे गूंज उठे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास की जीत है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और पार्टी नेतृत्व की नीतियों पर जनता ने मुहर लगाई है। कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूती के कारण ही भाजपा को यह बड़ी सफलता मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा की जीत पर अमेठी में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न:भाजपाइयों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया
    Next Article
    झांसी नगर निगम की नीतियों के खिलाफ उतरे कांग्रेसी:कार्यकर्ता बोले- व्यापारी संगठनों से चर्चा किए बगैर लागू कर दिया ट्रेड टैक्स

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment