Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर मेडिकल कॉलेज में गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया:सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    5 hours ago

    2

    0

    महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, बिजनौर में 2 मई को गुजरात स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना विकसित करना और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ करना था। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. तुहिन वशिष्ठ की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. नितिन पाठक, डॉ. सूर्यकांत नागतिलक, डॉ. सुधांशु, डॉ. विदित दीक्षित, डॉ. अमरदीप, डॉ. अनीश प्रभाकर, डॉ. पूजा और डॉ. रूपा सहित अन्य संकाय सदस्य तथा एमबीबीएस के छात्र-छात्राएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें संगीत और अन्य रचनात्मक गतिविधियाँ शामिल थीं। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और लोक संस्कृति का प्रभावी प्रदर्शन किया गया। देखें, 3 तस्वीरें… कार्यक्रम में देव प्रताप सिंह, नयासा और वैशाली रावल के उत्कृष्ट प्रदर्शन को विशेष सराहना मिली। प्राचार्य डॉ. तुहिन वशिष्ठ ने अपने संबोधन में गुजरात स्थापना दिवस के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. वशिष्ठ ने विद्यार्थियों को अपने शैक्षणिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु भी प्रोत्साहित किया। यह कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें उपस्थित सभी प्रतिभागियों और दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और कार्यक्रम की सराहना की। ऐसे आयोजन संस्थान में सांस्कृतिक समन्वय और सकारात्मक वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 1533 नंबर पर भंडारे की जानकारी दें:नगर निगम ने बड़े मंगल को लेकर जारी की एडवाइजरी, फ्री में पहुंचेगा पानी का टैंकर
    Next Article
    सड़कें बार-बार न खोदनी पड़ें, नक्शा सरलीकरण हो:दिबियापुर अध्यक्ष राघव मिश्रा ने राज्य वित्त आयोग को दिए सुझाव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment