Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में युवक का सिर धड़ से अलग:डंपर ने पैदल चल रहे यात्री को मारी टक्कर, एक दिन पहले हुआ था बहन का लगन टीका

    8 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के रेहड़ में राष्ट्रीय राजमार्ग 734 पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना रविवार देर रात करीब 12 बजे रेहड़ बस स्टैंड के पास हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गैस एजेंसी में काम करता था युवक शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो पाई थी क्योंकि वह क्षत-विक्षत अवस्था में था। पुलिस ने सोमवार सुबह उसकी शिनाख्त के प्रयास किए, जिसके बाद मृतक की पहचान रेहड़ (दहलावाला) निवासी बलराज सिंह उर्फ बल्लू पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई। बड़े भाई सोमपाल ने बताया कि बलराज अविवाहित था और रेहड़ स्थित एक गैस एजेंसी में काम करता था। वह हाल ही में परिवार में हुई एक शादी के कारण छुट्टी पर था। परिजनों ने यह भी बताया कि बलराज नशे का आदी था। रेहड़ थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि- शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को मिली तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिर में चोट और फेफड़ा फटने से हुई मौत:अलीगढ़ में गड्‌ढे में दबे मजदूर को बुलडोजर के पंजे से लगी चोट, जेई के खिलाफ तहरीर
    Next Article
    बेटे की फिल्म का गाना देख रो पड़े आमिर खान:म्यूजिकल इवेंट में दो बार नेचर्स कॉल का इशारा किया, गर्लफ्रेंड गौरी भी बेटे के साथ पहुंचीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment