Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में तेज हवा से टावर गिरा:पेड़ पर गिरने से हादसा टला, बारिश से मौसम ठंडा

    1 hour ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में बुधवार देर रात और गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। बुधवार देर रात तेज हवा के चलते सेंट मेरी चौराहे पर लगा एक टावर पिलर सहित गिर गया, हालांकि यह एक पेड़ पर गिरा जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार देर रात करीब 10 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और तेज ठंडी हवाएं चलने लगीं। इन हवाओं के कारण बिजनौर शहर क्षेत्र के सेंट मेरिज चौराहे पर स्थित टावर अपने पिलर के साथ धराशायी हो गया। गनीमत रही कि टावर सड़क या किसी वाहन पर गिरने के बजाय एक पेड़ पर जा गिरा, जिससे किसी बड़े नुकसान या जनहानि की आशंका टल गई। बताया गया है कि इस टावर पर कई कैमरे भी लगे हुए थे। मौसम के असर की 3 तस्वीरें देखिए… तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई, जिससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई, जो काफी देर तक जारी रही। बारिश के कारण मौसम ठंडा हो गया और तापमान में गिरावट आई। गुरुवार सुबह एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह सवेरे मौसम साफ रहा और हल्की धूप निकली, लेकिन लगभग 9 बजे आसमान में काले बादल छा गए और तेज बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने एक बार फिर मौसम को ठंडा कर दिया और लोगों को गर्मी से राहत प्रदान की। जिले में पिछले कई दिनों से मौसम में इस तरह का उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। कृषि अनुसंधान केंद्र नगीना में पिछले तीन दिनों का मौसम का हाल दर्ज पहला दिन: अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस, सापेक्ष आर्द्रता (R.H) 95% और 72%, वर्षा 24.2 मिमी। दूसरा दिन: अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 17.4 डिग्री सेल्सियस, सापेक्ष आर्द्रता (R.H) 96% और 75%। तीसरा दिन: अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस, सापेक्ष आर्द्रता (R.H) 95% और 66%।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाइनेंसर पर ट्रैक्टर चोरी करने का आरोप लगाया:कहा- किस्त जमा होने पर भी जबरन ले गए, एसपी से की शिकायत
    Next Article
    नौका-विहार में डांस व हुक्का बार का वीडियो वायरल:लोग तेज म्यूजिक बजाकर पीते रहे हुक्का, पहले भी आ चुका है मामला; जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment