Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में सपा का पीडीए सम्मेलन:विधायक रामअवतार सैनी बोले- भाजपा पिछड़ों का उत्पीड़न कर रही

    3 hours ago

    2

    0

    बिजनौर के गंज में समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बिजनौर का पीडीए सम्मेलन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जिनका अन्य नेताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पिछड़े समाज के लोग उपस्थित थे। मुख्य अतिथि विधायक रामअवतार सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार लगातार पिछड़ों का उत्पीड़न कर रही है और संविधान को खत्म करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछड़ों की एकजुटता और सक्रियता से ही समाजवादी पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में बड़ी सफलता हासिल करेगी। सैनी ने कार्यकर्ताओं से जिले की सभी सीटों पर जीत के संकल्प के साथ काम करने का आह्वान किया। विधायक सैनी ने प्रदेश की मौजूदा समस्याओं पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार हैं, किसान और व्यापारी परेशान हैं, महिलाओं का लगातार अपमान हो रहा है और महंगाई चरम पर है। डीजल-पेट्रोल के लगातार बढ़ते दामों से आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। रामअवतार सैनी ने कहा कि जनता और पिछड़ा सैनी समाज अखिलेश यादव को आशा भरी निगाहों से देख रहा है और आने वाले चुनाव में उन्हें मुख्यमंत्री बनाएगा। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष हनी फैसल, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक सैनी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. रमेश तोमर, सरिता सैनी, चंदन सैनी, कमलेश भुइयार, अखलाक पप्पू, कल्याण सैनी, डॉ. योगेंद्र चौधरी, मनोज राजपूत, नमन कुमार, रमेश सैनी, अतुल सैनी, ओमप्रकाश सैनी और धर्मपाल सैनी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संघ को मिले 250 से अधिक नए स्वयंसेवक:पांच कस्बों में त्रिदिवसीय प्रारंभिक शिक्षा वर्ग पूरा हुआ
    Next Article
    Awarapan 2 Cast Fees: 'आवारापन 2' के लिए इमरान हाशमी और दिशा पाटनी ने ली भारी फीस, जानें किसने लिए कितने करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment