Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू:जिलाधिकारी ने दिलाई स्वच्छता और जागरूकता की शपथ

    21 hours ago

    2

    0

    बिजनौर में 1 जुलाई 2026 को विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने सुबह 10:30 बजे कलेक्ट्रेट परिसर से इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई जनजागरूकता रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित अन्य प्रतिभागियों को संचारी रोग नियंत्रण की शपथ दिलाई। उन्होंने जोर देकर कहा कि संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम के लिए जनभागीदारी, स्वच्छता और समय पर उपचार बेहद जरूरी है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक नागरिक अपने घर और आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखकर तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित कर इन रोगों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। शपथ के दौरान जिलाधिकारी ने सभी को अपने गांव, ब्लॉक, जनपद और देश को रोग मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दिलाया। प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत साफ-सफाई का ध्यान रखने, घर के आसपास और गांव-मोहल्ले के वातावरण को स्वच्छ रखने तथा समुदाय को स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली। शपथ में यह भी कहा गया कि संचारी रोग परिवारों के लिए आर्थिक नुकसान का एक बड़ा कारण बन सकते हैं। सभी ने इन रोगों से लड़ने और अपने परिवार तथा समुदाय को इनसे मुक्त रखने का हर संभव प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही, यह भी शपथ ली गई कि यदि कोई व्यक्ति बुखार से पीड़ित पाया जाता है, तो उसके परिवार को तुरंत सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी मंजूषा गुप्ता और जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी लक्ष्मी देवी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिवार रजिस्टर में युवती को मृत दिखाया:बस्ती में डीएम ऑफिस पहुंचकर खुद को जिंदा दिखाने की गुहार लगाई
    Next Article
    बभनगांवा तालाब फिर गंदे पानी से भरा:बस्ती में एक करोड़ की सौंदर्यीकरण परियोजना पर सवाल, स्थिति जस की तस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment