Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में बाइक-साइकिल टक्कर, युवक की मौत:मजदूरी कर लौट रहा था घर, सिर में लगी गंभीर चोट

    2 hours ago

    2

    0

    बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ब्रह्मपुरी में गुरुवार देर रात एक सड़क हादसे में 36 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था तभी उसकी बाइक साइकिल से टकरा गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान ब्रह्मपुरी रावली निवासी कोमल (36) पुत्र बलराम सिंह के रूप में हुई है। वह बिजनौर शहर से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव के ही सतीश पुत्र राम सिंह की साइकिल अचानक उसकी बाइक के सामने आ गई। साइकिल से टकराने के बाद कोमल की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। कोमल राजमिस्त्री के पास मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में एक बच्चा है और उसकी पत्नी गर्भवती है। कोमल की शादी को पांच साल हुए थे। पुलिस ने घटना की जानकारी ली है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    4 साल की मासूम से दादा ने की दरिंदगी:मेरठ के फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और दोषियों को तुरंत सजा की मांग
    Next Article
    आजमगढ़ में AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली बोले:हमारे बयान को बनाया जाता है विवादित, फतेहपुर में मुसलमान के खून से होली खेलने वाले बयान को बताया विवादित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment