Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सप्ताह का शुभारंभ:जिला पंचायत अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, योग सप्ताह शुरू

    8 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग सप्ताह का शुभारंभ 15 जून 2026 को किया गया। जनपद, तहसील, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर योग सप्ताह का उद्घाटन हुआ। बिजनौर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता ऐश्वर्य मौसम चौधरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का फूलों से स्वागत किया गया। प्रशांत महर्षि ने योग अभ्यास प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास कराया। मुख्य अतिथि ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए आम जनता को प्रतिदिन योगाभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन वृक्षारोपण के साथ हुआ। डॉ. विमल कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। देखें, 5 तस्वीरें…. इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर, मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. राकेश कुमार, जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरती गुप्ता, जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार सिंह और जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुरेश कुमार सहित आयुष व अन्य विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। क्रीड़ा भारती, गोविंदा मॉर्निंग क्लब, गायत्री परिवार, आईएनओ और अन्य योग संस्थाओं ने कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने योगाभ्यास में शामिल सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। उन्होंने 16 जून 2026 को सुबह 6:00 बजे विदुर कुटी योग अभ्यास केंद्र में आयोजित होने वाले सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में सभी से सम्मिलित होने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJP विधायक बोले-अखिलेश का PDA हर जगह बदल जाता है:कहा- जहां पियक्ड़ मिल जाते हैं वहां कह देते हैं ये P तुम्हारा
    Next Article
    कानपुर में रोड एक्सीडेंट में चाचा-भतीजे की मौत:पड़ोसी बोले- उल्टी दिशा से आ रहे लोडर ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment