Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर डीएम ने दिए हर घर स्वच्छ जल के निर्देश:जल जीवन मिशन परियोजनाओं के निरीक्षण के दौरान गुणवत्ता पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर ने पिछले दिनों जल जीवन मिशन (हर घर जल) योजना के कार्यों का सघन निरीक्षण किया। यह निरीक्षण जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों, विशेषकर पीएम जनमन और उत्तराखंड राज्य की सीमा से लगे ग्रामों में किया गया। इसका उद्देश्य प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना और परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूरा करना था। इस दौरान उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को कार्यों की गुणवत्ता और समय-सीमा के भीतर पूरा करने के लिए कड़े निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में, जिलाधिकारी ने विकास खंड नजीबाबाद में मै० विंध्या टेलीलिंक्स लि० द्वारा निर्माणाधीन मोटाढ़ाक और कौड़िया पाइप पेयजल योजना का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि इन ग्रामों में पेयजल आपूर्ति जारी है और शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, जिलाधिकारी ने विकास खंड कोतवाली में मै० विंध्या टेलीलिंक्स लि० द्वारा निर्माणाधीन तेलीपाड़ा पेयजल योजना और मै०एल०सी०इन्फ्रा प्रो०प्रा०लि० द्वारा निर्माणाधीन जहानाबाद पेयजल योजना का भी निरीक्षण किया। ग्राम तेलीपाड़ा में ग्राम प्रधान ने बताया कि उचित क्षमता की मोटर न होने के कारण पर्याप्त जलापूर्ति नहीं हो रही है। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्था को तत्काल आवश्यक कार्यवाही कर जलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। ग्राम जहानाबाद में जलापूर्ति सुचारु पाई गई और पेयजल योजनाओं के बचे हुए कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि बिजनौर जिले में जल जीवन मिशन का कार्य तेजी से पूर्णता की ओर अग्रसर है। जिले में ट्यूबवेल और पंप हाउस निर्माण का कार्य 99 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन (FHTC) प्रदान करने में बिजनौर जिले ने लगभग 98.38 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की है। जिले के अधिकांश ग्रामों में डायरेक्ट पंपिंग या अवर जलाशय के माध्यम से जलापूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के अंत में अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन योजनाओं में अवर जलाशय, रोड रेस्टोरेशन, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क या कैंपस डेवलपमेंट अथवा जलापूर्ति प्रारम्भ किये जाने का कार्य शेष है उसे तत्काल प्रभाव से गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी औचक निरीक्षण की यह प्रक्रिया जारी रहेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, उप जिलाधिकारी नगीना एवं नजीबाबाद, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण, कार्यदाई संस्था के अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जलालाबाद सीट पर सपा से रश्मि मौर्य पहली पसंद:बसपा से दीपक यादव पसंदीदा उम्मीदवार; विधायक हरि प्रकाश वर्मा का क्या हुआ जानिए
    Next Article
    कानपुर में ट्रैक्टर की टक्कर से युवती की मौत:15 फीट गहरे बंबा में गिरी, परिवार में मुंडन की खुशी मातम में बदली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment