Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ''बृजभूषण से बीजेपी...बीजेपी से बृजभूषण नहीं'':सांसद पप्पू यादव बोले- योगी गोरखपुर के दादा-नाना होंगे, पर बीजेपी की कृपा पर

    16 hours ago

    2

    0

    बृजभूषण जी सिंह कभी मुलायम सिंह... तो कभी अमित शाह... के बहुत नजदीक रहे हैं। पर अब योगी जी उनको भाव नहीं देते हैं... इज्जत नहीं करते हैं... तो ये गलत बात है ना। योगी जी गोरखपुर के दादा होंगे, नाना होंगे, लेकिन बृज भूषण जी भी तो अपनी जगह के दादा हैं। योगी जी बीजेपी की कृपा पर हैं, बृजभूषण बीजेपी की कृपा पर नहीं हैं। बृज भूषण सिंह से बीजेपी है... बीजेपी से बृज भूषण नहीं हैं। तो ये बड़ा अंतर है ना...। ये बातें बिहार के पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने कहीं। ये बातें उन्होंने एक न्यूज एजेंसी को दिए गए इंटरव्यू के दौरान कहीं। बता दें कि 23 अप्रैल को पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार के भागलपुर में बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान कहा था- आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ अब सांसद पप्पू यादव का पूरा बयान पढ़िए... योगी गोरखपुर के दादा-नाना होंगे, पर बृजभूषण अपने क्षेत्र के दादा पप्पू यादव ने बेबाक अंदाज में कहा- बृजभूषण शरण सिंह को अब वह सम्मान नहीं मिल रहा, जिसके वे हकदार हैं। बृजभूषण शरण सिंह का राजनीतिक कद बहुत बड़ा रहा है। योगी जी गोरखपुर के दादा होंगे, नाना होंगे… लेकिन बृजभूषण जी भी अपनी जगह के दादा हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में वरिष्ठता और योगदान का सम्मान होना चाहिए। उनके मुताबिक- जब योगी कुछ नहीं थे तब बृजभूषण थे… तो तकलीफ तो होगी ही। यूपी की राजनीति पर तंज: “हर क्षेत्र का अपना दादा” पप्पू यादव ने उत्तर प्रदेश की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यहां कई बड़े शक्ति-केंद्र हैं। उन्होंने कहा- वहां कई खंभे हैं… बृजभूषण जी, योगी जी, और रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) जैसे नेता… हर इलाके में अलग-अलग दादा हैं, इसलिए राजनीति की कहानी बड़ी अजीब है। अब पढ़िए बृजभूषण के किस बयान पर, पप्पू यादव यादव बने पक्षकार… आज सरकार की नजरों में हमारा कोई अस्तित्व नहीं है। हम अनुपयोगी लगते हैं। अगर किसी को ऐसा लगता है कि हम भार बन चुके हैं तो बस एक बार कह दो कि हमारी जरूरत नहीं। 2027 में कह दो। 2029 में कह दो। जब भी मन करे आकर कह दो। हम दिखा देंगे कि हमारी उपयोगिता है या नहीं।’ चुनौती भरे लहजे में ये बातें कैसरगंज सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गुरुवार को बिहार के भागलपुर में कहीं। यहां बाबू वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के दौरान बृजभूषण सिंह ने मंच से क्षत्रियों को राजनीति में नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा- अब समय ज्यादा समझाने का नहीं रह गया है। अब समय अपनी ताकत पहचानने का है। ये हमारी गलती है कि जब-जब हमें दबाया गया, हम मौन रहे। यही वजह है कि हमें तवज्जो नहीं दी जाती। ये हमारी कमी है कि हम अपने महापुरुषों कुंवर सिंह, महाराजा देवी बक्श सिंह, झांसी की रानी, बिरसा मुंडा को उचित स्थान नहीं दिलवा सके। पढ़ें पूरी खबर… ----------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… केक लगाने पर 3 दोस्तों के हत्यारोपी का एनकाउंटर:बुलंदशहर पुलिस ने पैर में गोली मारी; जिस जिम में वारदात, उस पर बुलडोजर चलेगा बुलंदशहर में चेहरे पर केक लगाने के लिए 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने सोमवार सुबह 5.30 बजे एनकाउंटर कर दिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसके अलावा, जिस जिम में वारदात को अंजाम दिया गया, उस पर आज बुलडोजर चलाया जाएगा। सीओ शोभित कुमार ने बताया- मयंक सैनी को रात 3 बजे गिरफ्तार किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि वारदात में इस्तेमाल देसी तमंचे को फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। आज सुबह 5 बजे पुलिस मयंक की निशानदेही पर फ्लाईओवर के नीचे पहुंची। इस दौरान मयंक ने पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और भागते हुए फायरिंग कर दी। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में युवक की गोली मारकर हत्या:कार की सीट पर मिला शव, सीट को चीरते हुए पीठ में लगी गोली
    Next Article
    गंगा में इफ्तार पार्टी मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई आज:आरोपियों की जमानत याचिका पर राज्य सरकार ने दाखिल किया जवाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment