Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण बोले- जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की जरूरत:विद्यार्थियों से कहा- अनुशासन और संस्कारों का पालन करें, नकली व मिलावटी सामानों से बचें

    7 hours ago

    2

    0

    पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह रविवार को प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के वार्षिक समारोह में शामिल हुए। उनके आगमन पर भाजपा नेताओं और स्कूल प्रबंधन ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अपने संबोधन में बृजभूषण शरण सिंह ने छात्रों को देश का भविष्य बताया। उन्होंने विद्यार्थियों से जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और सफलता के लिए अनुशासन व संस्कारों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने हनुमान चालीसा और रामायण की चौपाइयों को पढ़ने तथा उन्हें जीवन में अपनाने की सलाह भी दी। पूर्व सांसद ने स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क के निवास पर जोर देते हुए शुद्ध खानपान के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने बाजार में नकली घी और मिलावटी खाद्य पदार्थों की बढ़ती उपलब्धता पर चिंता व्यक्त की, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दीप प्रज्वलन के दौरान उन्होंने शुद्धता के महत्व पर प्रकाश डाला और मिलावटखोरी को रोकने की बात कही। कार्यक्रम में लगभग एक घंटे रुकने के बाद बृजभूषण शरण सिंह हेलीकॉप्टर से जौनपुर के लिए रवाना हो गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर से यात्रा का उद्देश्य समय बचाना और अधिक लोगों तक पहुंचना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह दिखावा या दबदबा नहीं, बल्कि इससे उन्हें घर पहुंचकर गौ सेवा और अन्य कार्यों के लिए समय मिल पाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया राजकीय महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव:छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया
    Next Article
    UP कॉलेज में फोर्स तैनात, हॉस्टलों में सन्नाटा:छात्र की हत्या के तीसरे दिन खुलीं दुकानें, दुकानदार बोले- हम डर के माहौल में हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment