Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बृजभूषण बोले- अमित शाह भाजपा के हनुमान:गोंडा में बोले- पश्चिम बंगाल चुनाव में बजरंग बली का रोल निभाया

    3 hours ago

    1

    0

    कैसरगंज लोकसभा सीट से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का श्रेय गृह मंत्री अमित शाह को देते हुए उन्हें भाजपा का हनुमान बताया है। उनका कहना है कि बंगाल की जनता 15 साल से यह क्राइसिस नहीं झेल रही थी। आजादी से लेकर के अभी तक किसी का भी शासन रहा। एक वर्ग को वहां पर दबाने का काम हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और बंगाल की जनता को बधाई। लेकिन इसका क्रेडिट अगर किसी एक व्यक्ति को देना हो तो उसे व्यक्ति का नाम गृहमंत्री अमित शाह है। बृजभूषण मंगलवार को अपने पैतृक निवास विश्नोहरपुर में कई जिलों से आए लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। रणनीति बनाने वाले अमित शाह पूर्व सांसद ने कहा- बंगाल चुनाव में गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के हनुमान की भूमिका में रहे। जैसे राम-रावण युद्ध में हनुमान जी की भूमिका थी। आज बीजेपी में बिल्कुल हनुमान जी की तरह गृहमंत्री अमित शाह का रोल है। यह जो पश्चिम बंगाल में बीजेपी को विजय मिली है कार्यकर्ताओं का तो सहयोग है ही लेकिन नेतृत्व किसने किया, इस पूरे चुनाव को लेकर रणनीति किसने बनाई है? उस व्यक्ति का नाम गृहमंत्री अमित शाह है। क्षेत्रीय महामंत्री बाले- अवाम की जीत पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत को लेकर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री इमरान खान ने कहा- यह भारतीय जनता पार्टी की नहीं, बल्कि पश्चिम बंगाल की अवाम की जीत है। ममता बनर्जी सरकार के अत्याचार से अब वहां के लोगों को मुक्ति मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 2027 में उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार फिर से बनेगी। पश्चिम बंगाल में अब तेज गति से विकास कार्य कराए जाएंगे और सभी योजनाएं लागू होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में कुएं में मिला युवक का जला शव:सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम, मामले की जांच शुरू की
    Next Article
    IAS डॉ. राजेंद्र पेंसिया ने लिया मुरादाबाद DM का चार्ज:प्राइमरी शिक्षक से आईएएस बने हैं; संभल के बाद मुरादाबाद में नई शुरुआत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment