Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BHU बिरला चौराहे पर छात्रों का धरना,जमकर की नारेबाजी:प्रशासन पर गलत कार्रवाई का लगाया आरोप,बोले-पुलिस ने दो स्टूडेंट्स को हिरासत में लिया है

    1 hour ago

    1

    0

    बीएचयू के बिड़ला अ हॉस्टल के बाहर छात्रों ने देर रात धरना शुरू कर दिया। बिड़ला चौराहे पर सड़क जाम कर छात्रों ने नारेबाजी की। बात करने पहुंचे प्रॉक्टरों और छात्रों के बीच में जमकर आपसी कहासुनी हुई। छात्र वहां से उठने को राजी नहीं हुए। पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड के खिलाफ आरोप लगाया कि उनके दो साथियों को फर्जी प्राथमिकी में गलत तरीके से फंसाकर पुलिस ने उठा लिया है। जबकि उन्होंने पुलिस कमिश्नर से लेकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड तक को अपने निर्दाेष होने का सबूत दे दिया था। अब जानिए छात्रों ने क्या कहा छात्रों ने बताया कि कैंपस के बाहर एक पुराने मारपीट के मामले में चितईपुर पुलिस ने पकड़ा है। उन्हें थाने में बिठाया गया है। एक छात्र ने बताया कि डेढ़ महीने पहले एक आपराधिक प्रवृत्ति का आदमी है जिसके साथ करौंदी गेट के पास मारपीट हुई। लेकिन उसने बिड़ला हॉस्टल के 5-6 छात्रों पर प्राथमिकी लिखवा दिया जबकि उस समय कुछ छात्र बिड़ला ग्राउंड पर बैडमिंटन और कुछ लाइब्रेरी गए थे। कई हॉस्टल के कमरे में थे। हमारे पास पूरी सीसीटीवी फुटेज है, जिसको वार्डेन द्वारा पुलिस कमिश्नरेट को दे दिया गया है। अब जानिए पुलिस ने क्या कहा चितईपुर थाना प्रभारी राकेश गौतम ने बताया कि दो छात्रों से पूछताछ कर विवेचना की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    थाने में खड़ा पेड़ काटा, पुलिसकर्मियों की बढ़ी मुश्किले:बिना अनुमति के काटा पेड़,वन विभाग ने शुरू की जांच
    Next Article
    गुज़ारा भत्ता न चुकाने पर एक साल से हिरासत में:हाईकोर्ट ने फ़ैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज से स्पष्टीकरण मांगा, मथुरा का मामला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment