Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही स्थापना दिवस मनाया गया:कांग्रेस ने पंडित श्यामधर मिश्रा को किया नमन, सदस्य सम्मानित

    16 hours ago

    2

    0

    भदोही में जिला कांग्रेस कमेटी ने जनपद स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी की अध्यक्षता में गोपीगंज स्थित पंडित श्यामधर मिश्रा स्मारक पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और जनपद के सूत्रधार स्वर्गीय पंडित श्यामधर मिश्रा के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर और भदोही प्रभारी पंडित दयाशंकर पांडेय ने कहा कि भदोही जनपद का निर्माण किसी सरकार की देन नहीं, बल्कि वर्षों तक चले जनआंदोलन और संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने पंडित श्यामधर मिश्रा के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके त्याग, संघर्ष और दूरदर्शी नेतृत्व को सदैव याद रखा जाएगा। जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित श्यामधर मिश्रा का जीवन जनसेवा और विकास को समर्पित था। उनके प्रयासों से कांग्रेस सरकारों के दौरान औराई चीनी मिल, इंदिरा वूलेन मिल और कंबल कारखाना जैसे कई उद्योग स्थापित हुए। उन्होंने बताया कि भदोही को जनपद बनाने का उनका सपना 30 जून 1994 को पूरा हुआ। अंसारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस बाबूजी के सपनों का विकसित, समृद्ध और रोजगारयुक्त भदोही बनाने के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी। कार्यक्रम संयोजक पंडित विनोद श्यामधर मिश्रा ने कहा कि जनपद निर्माण आंदोलन का इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने इस संघर्ष से जुड़े सभी लोगों के अमूल्य योगदान को याद रखने पर जोर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी और कार्यक्रम संयोजक पंडित विनोद श्यामधर मिश्रा ने जनपद बनाओ संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे 'राजन', माबूद खान, पंडित दीनानाथ दुबे और मिथिलेश द्विवेदी प्रमुख थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव अवधेश पाठक ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे 'राजन', माबूद खान, दिलीप मिश्र, पंडित दीनानाथ दुबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकीनाथ बिंद, अवधेश पाठक, सुरेश चौहान, शिवपूजन मिश्रा, राजाराम दुबे, अजय कुमार प्रजापति, शक्ति मिश्रा, राकेश पाल, राम सजीवन गौतम, परवेज हाशमी, कुंदन मिश्रा, ओमप्रकाश शुक्ला, संतोष कुमार धोबी, विशाल गौतम, अंकुर मिश्र, अनीश शेख सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव के जन्मदिन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान:चंदौली में मनोज काका के नेतृत्व में 53 यूनिट ब्लड डोनेट हुआ
    Next Article
    देवरिया में डीएम का राशन दुकान पर औचक निरीक्षण किया:स्टॉक पंजिका अपडेट न मिलने पर नाराजगी जताई, कोटेदार को चेतावनी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment