Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में ससुराल में दमाद पर हमला, गंभीर घायल:सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूटने का आरोप; 4 पर केस

    4 hours ago

    2

    0

    भदोही के औराई कोतवाली क्षेत्र में ससुराल पहुंचे दामाद पर हमला किया गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में घायल रणजीत कुमार जायसवाल (39) वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र स्थित खालिसपुर गांव के निवासी हैं। उन्होंने औराई कोतवाली में तहरीर दी है। रणजीत की शादी 2 मार्च 2020 को हुसैनीपुर गांव निवासी रमाशंकर जायसवाल की बेटी खुशबू से हुई थी। वह मर्चेंट नेवी में कार्यरत हैं और उनका एक पांच वर्षीय बेटा भी है। रणजीत हाल ही में छुट्टी पर घर आए थे। उनके अनुसार, उनकी सास ने फोन कर खुशबू को मायके छोड़ने को कहा था, क्योंकि परिवार वैष्णो देवी यात्रा पर जा रहा था और खुशबू को भी साथ ले जाना चाहते थे। इसके बाद रणजीत 6 अप्रैल 2026 को अपनी पत्नी खुशबू और छोटे भाई अमित के साथ कार से ससुराल के लिए हुसैनीपुर रवाना हुए। सुबह लगभग 9:30 बजे वे हुसैनीपुर स्थित ससुराल पहुंचे। खुशबू कार से उतरकर सीधे घर के अंदर चली गईं। रणजीत का आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे ससुराल पक्ष के लोगों ने उन पर और उनके भाई अमित पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और रॉड से वार कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रणजीत ने हमलावरों पर सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल लूटने का भी आरोप लगाया है। औराई पुलिस ने पीड़ित रणजीत की तहरीर पर दुर्गेश जायसवाल, रमाशंकर जायसवाल, भाग्यश्री और जयशंकर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित रणजीत ने आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान हमलावरों ने उनके गले से सोने की चैन, उनके भाई अमित की चैन, अंगूठी और मोबाइल भी लूट लिया। साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि ससुराल पक्ष उन्हें झूठे दहेज उत्पीड़न के मामले में फंसाने की साजिश कर सकता है। पहले भी उन्हें इस तरह की धमकियां दी जा चुकी हैं। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भिजवाया। रणजीत की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चुनाव संपन्न:अध्यक्ष और जिला मंत्री चौथी बार बने
    Next Article
    IPL में RR Vs RCB- बेंगलुरु के 5 बैटर्स आउट:बृजेश ने जितेश को LBW किया; बिश्नोई ने कोहली-क्रुणाल को पवेलियन भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment