Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में स्कूल चलो अभियान: औराई ने बनाया रिकॉर्ड:2026-27 सत्र में 5374 नामांकन, प्रदेश में सर्वोच्च स्थान

    3 hours ago

    1

    0

    जनपद भदोही में संचालित 'स्कूल चलो अभियान' के तहत शैक्षिक सत्र 2026-27 के नामांकन आंकड़ों में महत्वपूर्ण परिणाम सामने आए हैं। विकासखंड औराई ने 5374 नामांकन दर्ज कर न केवल जनपद में, बल्कि पूरे प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि जिलाधिकारी शैलेष कुमार के कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी का परिणाम है। जिलाधिकारी ने इस सफलता पर सभी संबंधित अधिकारियों, शिक्षकों और सहयोगी विभागों को बधाई दी। उन्होंने निर्देश दिए कि "एक भी बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे" के लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। जिलाधिकारी ने शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय से शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा ड्रॉपआउट व स्कूल से बाहर बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय से जोड़ने का आह्वान किया। मुख्य विकास अधिकारी बालगोविन्द शुक्ला ने विकासखंड औराई की टीम, जिसमें खंड विकास अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई के अधीक्षक शामिल हैं, को उनके उत्कृष्ट टीम वर्क के लिए विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह समन्वय भविष्य में भी बना रहेगा और अन्य विकासखंड भी इससे प्रेरणा लेंगे। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि नामांकन के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाए, ताकि 'स्कूल चलो अभियान' का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली के भोला भारती पर 25 हजार का इनाम घोषित:हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती का भाई, फायरिंग मामले में वांछित
    Next Article
    डिफेंडिंग चैंपियन अल्काराज फ्रेंच ओपन से हटे:कलाई में चोट; रोम मास्टर्स से भी बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment