Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भदोही में बवाल, फायरिंग कर घरों पर बम फेंके:दो गुटों में विवाद के बाद किया हमला, तलवार से हमला कर नकदी-जेवर लूटे; चौकी प्रभारी निलंबित

    20 hours ago

    2

    0

    भदोही में दो गुटों में विवाद के बाद बवाल हो गया। एक गुट के लोगों ने 50-60 लोगों के साथ मिलकर पूरे मोहल्ले में हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि बदमाशों ने घरों पर करीब 150 बम बरसाए। 40 राउंड फायरिंग की गई। दो कारों समेत कई बाइकों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान लोग डर के मारे घरों में घुस गए। एक घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर, करीब 50 हजार और आईफोन समेत चार मोबाइल लूट लिए। विरोध करने पर एक शख्स पर तलवार से हमला कर दिया। बमबारी में एक महिला छर्रे लगने से बुरी तरह घायल हो गई। उसका पैर फट गया। पूरे शरीर पर घाव के निशान हैं। गांव में करीब 45 मिनट तक बमबाजी और फायरिंग होती रही। हमले की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसके बाद हमलावर बाइकों से फरार हो गए। पुलिस और फारेंसिक टीम ने गोलियों और बम के निशानों की जांच की। गावं में 4 थानों का फोर्स और एक कंपनी पीएसी तैनात की गई है। सोमवार को सरायकंसराय चौकी प्रभारी सूरजबली वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। वारदात दुर्गागंज थाना क्षेत्र के हरदुआ गांव की है। देखिए हमले से जुड़ी तस्वीरें… पढ़िए पूरा मामला… जिला मुख्यालय से करीब 28 किमी दूर गांव हरदुआ है। गांव के मोहल्ला जोगापुर की पांडे बस्ती के रहने वाले राजू पांडे का 10 दिन पहले गिरी मोहल्ले के हिस्ट्रीशीटर बमबम गिरी से विवाद हो गया था। उसने पांडे मोहल्ल के लोगों को धमकाया था। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया था। आरोप है कि रविवार रात करीब 9:15 बजे बमबम गिरी ने अपने 50 से 60 साथियों के साथ पांडे बस्ती में अचानक हमला कर दिया। जबतक कोई कुछ समझ पाता तबतक पूरा मोहल्ला गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। रणजीत पांडेय के मुताबिक, बमबम गैंग के लोगों ने फिल्मी स्टाइल में हमला किया। मोहल्ले के 11 घरों पर एक साथ बम बरसाए गए। जिससे दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कई मकानों के आगे रखे टीनशेड टूट गए। हम लोगों ने विरोध किया तो फायरिंग शूरू कर दी। उनके पास धारदार हथियार भी थे। इस दौरान करीब 10 लोग हत्या की धमकी देते हुए राजू पांडेय के घर में घुस गए। घर की अलमारी में तोड़फोड़ कर 50 हजार नकदी लूटी। गन प्वाइंट पर महिला के जेवर उतरवाए विरोध करने पर राजू की पत्नी सोनी पांडे को गन प्वाइंट पर लेकर गले और कान के जेवर उतरवा लिए। इस दैरान बीच बचाव करने आए चचेरे भाई राकेश पर तलवार से हमला कर दिया। पड़ोस की महिला सुमित्रा देवी पर बम मार दिया। जिससे वो बुरी तरह घायल हो गईं। उनके हाथ-पैर और कमर समेत पूरे शरीर पर बम के छर्रे लगने के गहरे निशान हैं। जाते जाते राजू पांडे के घर का एक आइफोन समेत 4 मोबाइल भी लूट ले गए। मकान क्षतिग्रस्त, गाड़ियों में तोडफोड़ दहशतगर्दों ने गांव में करीब 45 मिनट तक दहशत फैलाई। बमबाजी में 12-13 घरों के टीनशेड टूट गए। घरों के सामने खड़ी 2 कारों के शीशे फूट गए। जबकि 9 बाइकों में तोड़फोड़ की गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरियावां, ऊंज, भदोही, महिला थाना और दुर्गागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आते ही सभी आरोपी मौका पाकर बाइकों से फरार हो गए। सूचना पर सीओ अशोक मिश्रा और एएसपी शुभम अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने कई घंटों तक मौके से साक्ष्य जुटाए। हमले में घायल सुमित्रा, राकेश और राहुल को भानीपुर सीएचसी भेजा गया। जहां से गंभीर हालत में राकेश और सुमित्रा को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि राहुल की हालत स्थिर है। एएसपी ने राजू पांडे के परिजनों से पूछताछ कर गांव के लोगों के बयान लिए। गांव में दहशत को देखते हुए सुरियावां, ऊंज, भदोही नगर, महिला थाना और दुर्गागंज समेत 5 थानों का फोर्स और एक कंपनी पीएसी (PAC) तैनात कर दी गई है। गांव के लोगों ने आरोपी बमबम का घर फूंका गांव के लोगों ने बताया- गांव के बमबम गिरी ने अपने गुर्गों के साथ तांडव मचाया है। उसके साथ गांव का दीप यादव और लकी गिरी, मंजीत पासी व मनोज सरोज भी शामिल था। बमबम गिरी पर पहले से दो केस दर्ज हैं। गुस्साए गांव के लोगों ने आरोपी बमबम गिरी के मकान को आग लगाकर फूंक दिया। पुलिस ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझाई। इस दौरान उसके घर में कोई मौजूद नहीं था। विजयशंकर बोले- 3 दिन पहले गांव में लहराए थे कट्‌टे गांव के विजयशंकर पांडेय ने बताया- हमलावरों ने गांव में करीब 150 बार बमबाजी की और लगभग 40 राउंड फायरिंग की। 10 दिन पहले विवाद हुआ था। तब मामला शांत हो गया था। 3 दिन पहले भ हमलावर कट्टा लहराते हुए गांव में उत्पात मचा रहे थे, तब चार बार पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन पुलिस ने हम लोगों से सबूत लाने की बात कही थी। अब हम लोग सबूत कहां से लाते। एसपी अभिनव त्यागी ने बताया - गांव हरदुआ में बीती रात दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। घटना में दोनों पक्षों के कुछ युवक शामिल थे। मामले में 4 नामजद और 10-15 अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित की गई है। वहीं, सरायकंसराय चौकी प्रभारी सूरजबली वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। ---------- ये खबर भी पढ़ें दूल्हे का हत्यारोपी रवि यादव एनकाउंटर में ढेर:जौनपुर में दुल्हन के ममेरे भाई के साथ वारदात की थी, लव-मैरिज से नाराज था जौनपुर में शादी वाले दिन दूल्हे की हत्या के आरोपी रवि यादव (28) को पुलिस ने रविवार तड़के 3 बजे एनकाउंटर में मार गिराया। उस पर एक लाख का इनाम था। उसने दुल्हन के ममेरे भाई के साथ मिलकर 24 दिन पहले यानी 1 मई को दूल्हे की हत्या कर दी थी। वजह यह थी कि दूल्हा-दुल्हन लव मैरिज कर रहे थे। दोनों इसके खिलाफ थे। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में बाघ ने महिला को मार डाला, सिर और गाल काट खाया
    Next Article
    कानपुर में बाइक टकराने पर बाप-बेटे की हत्या:ईंट-हेलमेट से पीटा, फिर चाकू मारे, VIDEO सामने आया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment