Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:दिल्ली हाई कोर्ट में सोमवार को केजरीवाल खुद लड़ेंगे केस, शराब नीति मामले में रिक्यूजल अर्जी पर सुनवाई

    19 hours ago

    2

    0

    अरविंद केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने दिल्ली हाई कोर्ट में जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने रिक्यूजल अर्जी दाखिल की है। अरविंद केजरीवाल सोमवार को खुद कोर्ट में पेश होकर बहस करेंगे। इससे पहले CBI-ED की विशेष अदालत ने सबूतों की कमी के आधार पर केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों को दिल्ली शराब नीति घोटाले में राहत दे दी थी, जिसे CBI ने हाई कोर्ट में चुनौती दी है। आज की अन्य बड़ी खबरें… एअर इंडिया ने इजराइल के लिए उड़ानें 31 मई तक रद्द की; पश्चिम एशिया संघर्ष का असर पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच एअर इंडिया ने नई दिल्ली-तेल अवीव रूट पर 31 मई तक उड़ानें रद्द कर दी हैं। तेल अवीव के लिए ज्यादातर अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस पहले ही अपनी उड़ानें बंद कर चुकी हैं। फिलहाल एल अल, इस्राएर, अर्किया और एयर हाइफा ही सीमित सेवाएं चला रही हैं। फ्लाइट सस्पेंड होने से 40 हजार से ज्यादा भारतीय प्रभावित हुए हैं। भारत आने के लिए उन्हें जॉर्डन या मिस्र के रास्ते जाना पड़ रहा है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने 24 घंटे की हेल्पलाइन शुरू की है। रजिस्ट्रेशन अभियान भी चला रहा है। राजदूत जेपी सिंह ने भारतीय कामगारों और छात्रों से वर्चुअल बातचीत कर उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। नई दिल्ली-तेल अवीव के बीच सीधी उड़ान सेवा 1 जनवरी से शुरू हुई थी, जिसमें सप्ताह में चार फ्लाइट बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से संचालित की जा रही थीं। आंध्र प्रदेश में सरकारी बस में आग, सभी 18 यात्री सुरक्षित आंध्र प्रदेश के कडपा जिले में रविवार को बस में आग लग गई। अंदर मौजूद सभी 18 यात्री सुरक्षित हैं। बस में लगी तारों में हुए शॉर्ट-सर्किट की वजह से बस में आग लगी। बस कडपा से वेम्पल्ली जा रही थी। आग की जानकारी मिलने के बाद फायर विभाग के लोग मौके पर पहुंचे गए। लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी। रिहाई के बाद सोनम वांगचुक पहली बाद लद्दाख पहुंचे, संवैधानिक अधिकारों की मांग की सोनम वांगचुक ने रविवार को कारगिल में कहा कि केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकार मिलने चाहिए। वो अपनी रिहाई के बाद पहली बार कारगिल पहुंचे। 14 मार्च को उन्हें जोधपुर जेल से रिहा किया गया था, जहां वे लगभग 6 महीने बंद थे। वांगचुक ने लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि सभी को मिलकर काम करना चाहिए और आपसी मतभेद छोड़कर एक बेहतर भविष्य के लिए साथ आना चाहिए। जम्मू कश्मीर के सांबा में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी, दारुई इलाके में देखे गए 3 संदिग्ध लोग जम्मू-कश्मीर के सांबा में रविवार को सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया। यह अभियान तीन संदिग्धों रिपोर्ट मिलने के बाद शुरू किया गया है। दारुई इलाके के बेध खड़ के एक निवासी ने बताया कि उसने तीन अज्ञात लोगों को देखा। उनमें से एक के पास एक भारी बैगपैक था और वे अंधेरे की आड़ में एक सूखे नाले के किनारे-किनारे आगे बढ़ रहे थे। हालांकि उनके पास कोई हथियार दिखाई नहीं दिया, फिर भी उन्हें आतंकवादी होने का संदेह था। इसलिए, स्थानीय पुलिस के स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ने सेना और अर्धसैनिक बलों की मदद से, इन संदिग्धों का पता लगाने के लिए एक तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि गांव और आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान अभी भी जारी है, लेकिन अब तक संदिग्ध लोगों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। गुजरात हाईकोर्ट की फैसलों में AI के इस्तेमाल पर रोक, कहा- AI में भ्रम, पक्षपात का खतरा, जज खुद जिम्मेदार होगा गुजरात हाई कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग पर सख्त पॉलिसी लागू करते हुए स्पष्ट किया है कि अब फैसले केवल मानवीय विवेक और तर्क से ही होंगे। कोर्ट ने फैसला लिखने, कानून की व्याख्या, सबूतों के विश्लेषण, सजा-जमानत तय करने और अंतिम आदेश देने में एआई के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगा दी है। कोर्ट ने चेताया कि AI में ‘हैलुसिनेशन’, पक्षपात और गोपनीयता उल्लंघन जैसे गंभीर जोखिम हैं, जो न्यायिक स्वतंत्रता को प्रभावित कर सकते हैं। यह पॉलिसी हाईकोर्ट से जिला कोर्ट तक सभी न्यायिक अधिकारियों पर लागू होगी और हर जज अपने फैसले के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा। लेह में मिशन मित्रा जांचेगा गगनयात्रियों की क्षमता इसरो ने गगनयान के यात्रियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता परखने के लिए लद्दाख में ‘मिशन मित्रा’ शुरू किया है। यह अध्ययन लेह में 3,500 मीटर ऊंचाई पर 9 अप्रैल तक किया जाएगा। तमिलनाडु के कुन्नूर में मिनी बस 100 फीट गहरी खाई में गिरी, 12 से ज्यादा लोग घायल तमिलनाडु के कुन्नूर में एक मिनीबस 100 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिससे 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस नामक्कल से आ रही थी। इसमें सवार सभी लोग पर्यटक थे। दिल्ली के एक फ्लैट में दो भाइयों के शव मिले, शरीर पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं दिल्ली के द्वारका इलाके में शनिवार देर रात एक बिल्डिंग के अंदर दो लोगों के शव मिले। मरने वालों की पहचान देवेंद्र कुमार और अमित के रुप में की गई है। वे दोनों भाई हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, दोनों की उम्र 40-45 साल के बीच है। शुरुआती जांच में शवों पर चोट या गला घोंटने के कोई निशान नहीं मिले। मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: मिहिर के लिए नोयना ने रखा 'फ्यूनरल ऑफ लव', तुलसी के उड़े होश
    Next Article
    देशभर में बिगड़ने वाला है मौसम, दिल्ली-NCR में आज रात भारी ओलावृष्टि के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment