Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पवन खेड़ा SC से बोले- मुझे गिरफ्तार कर बेइज्जत करना जरूर नहीं; असम सरकार का आरोप- CM की पत्नी के फर्जी पासपोर्ट दिखाए

    16 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मुझे गिरफ्तार कर बेइज्जत करना जरूरी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर असम में दर्ज मामले में उन्हें अग्रिम जमानत नहीं मिलती, तो प्री-अरेस्ट बेल का मकसद ही खत्म हो जाएगा। यह मामला असम CM हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा के पासपोर्ट से जुड़े विवाद को लेकर है। खेड़ा ने 5 अप्रैल को आरोप लगाया था कि रिनिकी के पास एक से ज्यादा पासपोर्ट और विदेश में संपत्तियां हैं, जिनका जिक्र चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका पर अपना फैसला आज सुरक्षित रख लिया है। खेड़ा ने दलील दी थी कि उनके खिलाफ लगाए गए कुछ धाराएं जमानती हैं और बाकी में गिरफ्तारी जरूरी नहीं है। खेड़ा ने कहा कि मेरे खिलाफ लगे आरोपों की जांच होनी चाहिए। वहीं, असम सरकार की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को बताया कि खेड़ा ने मुख्यमंत्री की पत्नी के पासपोर्ट की फर्जी और छेड़छाड़ की गई कॉपियां दिखाईं। आज की बाकी बड़ी खबरें… खड़गे बोले- अभी कर्नाटक में CM नहीं बदलेगा, राज्य में नेतृत्व का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को कहा कि कर्नाटक में अभी कोई मुख्यमंत्री नहीं बदला जाएगा। राज्य में नेतृत्व का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा। कांग्रेस प्रमुख का यह बयान पार्टी और राजनीतिक हलकों में उन अटकलों के बीच आया है कि 4 मई के बाद नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट में फेरबदल पर फैसला हो सकता है। 4 मई को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे और कर्नाटक में दो विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के नतीजे आना है। बेंगलुरू में रिपोर्टर्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, यहां पहले से ही एक चीफ मिनिस्टर है। अगर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मुझे मिलकर बदलाव की दिशा में कोई फैसला लेना है, तो इसमें थोड़ा समय लगेगा। देखते हैं, इंतज़ार करते हैं। दिल्ली में फ्लाईओवर से गिरकर डिलीवरी एजेंट की मौत; कार ने मारी टक्कर, ड्राइवर फरार दिल्ली के दबरी फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में फूड डिलीवरी एजेंट की मौत हो गई। स्कूटर सवार युवक को एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह फ्लाईओवर से नीचे गिर गया। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सुबह 7:35 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली थी। मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा निवासी राजकुमार के रूप में हुई है, जो दिल्ली में एक निजी फूड डिलीवरी कंपनी के लिए काम करता था। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि कार दिल्ली में रजिस्टर्ड है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। मनी लॉन्ड्रिंग केस में I-PAC डायरेक्टर को जमानत; ED ने विरोध नहीं किया दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने I-PAC के डायरेक्टर विनेश कुमार चंदेल को मनी लॉन्ड्रिंग केस में रेगुलर जमानत दे दी। प्रवर्तन निदेशालय ने जमानत का विरोध नहीं किया। कोर्ट ने माना कि विनेश चंदेल जांच में सहयोग कर रहे हैं। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के बॉन्ड पर जमानत दी है। शर्त है कि वह बिना इजाजत देश नहीं छोड़ेंगे और जांच में सहयोग करते रहेंगे। इससे पहले उनकी अंतरिम जमानत की मांग खारिज कर दी गई थी। दिल्ली के द्वारका गोल्फ कोर्स में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत दिल्ली के द्वारका के सेक्टर 24 स्थित गोल्फ कोर्स में गुरुवार सुबह तीन बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस को सुबह करीब 7 बजे सूचना मिली, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची। मौके पर बच्चों के कपड़े तालाब किनारे मिले। शुरुआती जांच में ऐसा पता चल रहा है कि बच्चे नहाने के लिए पानी में उतरे थे। शवों को बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। बच्चों की पहचान की कोशिश जारी है। श्रीनगर-कटरा वंदे भारत अब जम्मू तक; 5 घंटे से कम में सफर पूरा होगा, 2 मई से सेवाएं शुरू होंगी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जम्मू तवी से जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। पहले यह ट्रेन श्रीनगर से कटरा के बीच चलती थी, जिसे अब बढ़ाकर जम्मू तक कर दिया गया है। नियमित सेवा 2 मई से शुरू होगी। करीब 266 किमी का सफर ट्रेन लगभग 4 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। ट्रेन (26401/26402) सुबह 6:20 बजे जम्मू से चलेगी और 11:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में दोपहर 2 बजे श्रीनगर से चलकर शाम 6:50 बजे जम्मू पहुंचेगी। जून 2025 में शुरू होने के बाद बढ़ती मांग को देखते हुए ट्रेन को 8 से बढ़ाकर 20 कोच का किया गया है। ट्रेन में ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली, जीपीएस आधारित सूचना सिस्टम और आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। इसे माइनस 20°C तक के तापमान में भी चलाने के लिए डिजाइन किया गया है। पुणे के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 24 लोग अस्पताल में भर्ती पुणे के कोंढवा इलाके में बंद पड़े वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में आधी रात को क्लोरीन गैस लीक हो गई। इससे 22 लोग और 2 फायरकर्मी को सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस एक पुराने टैंक से लीक हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंक को सुरक्षित किया। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में स्टीमर में ब्लास्ट, 1 की मौत, 2 घायल जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक जूस फैक्ट्री में मरम्मत के दौरान स्टीमर फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ सिंह की मौत हो गई। वहीं शिव कुमार और राज कुमार का इलाज जारी है। लद्दाख के लेह में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह महसूस हुए झटके लेह में गुरुवार सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्रके मुताबिक, सुबह करीब 3:54 बजे भूकंप आया और इसका सेंटर लेह में था। भूकंप करीब 150 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसे सामान्य तौर पर गहरे भूकंप की श्रेणी में रखा जाता है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के रजिस्ट्रेशन आज से, जून के पहले-दूसरे हफ्ते में शुरू होगी; 60 साल बाद दुर्लभ संयोग कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार जून के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरू होगी। यात्रा में उत्तराखंड के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से दस दलों में 500 यात्री रवाना होंगे। जबकि सिक्किम के नाथुला दर्रे से भी 500 शिवभक्त यात्रा पर जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण गुरुवार, 30 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल नया इतिहास रचने जा रही है। इस बार भारत सहित पूरी दुनिया से श्रद्धालु आ सकते हैं। 60 साल बाद इस वर्ष अग्नि अश्व वर्ष का योग बन रहा है। इसे हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में मोक्ष प्राप्ति का सबसे बड़ा द्वार माना गया है। इसलिए इस साल तीनों धर्मों के लोग यात्रा करेंगे। तिब्बती ज्योतिषी दौलत रायपा के अनुसार तिब्बती ज्योतिष 60 वर्षों के चक्र पर चलता है। इसके मुताबिक, यह साल अग्नि तत्व और अश्व यानी घोड़ा राशि का दुर्लभ संगम है। भगवान बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति इसी अश्व वर्ष में हुई थी। यही नहीं, अश्व वर्ष में की गई एक परिक्रमा का फल सामान्य वर्षों में की गई 12 परिक्रमा के बराबर माना जाता है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि 12वीं के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में आ सकते हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा था कि ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम के तहत कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ियां और देरी हो रही है। भारद्वाज ने कहा कि यह प्रक्रिया ‘पूरी तरह से सही’ चल रही है और तय समय पर है। पुराने और बंद पड़े पीएफ खातों के लिए पोर्टल जल्द लॉन्च होगा रिटायरमेंट फंड संस्था ईपीएफओ ​​जल्द वेब पोर्टल लॉन्च करेगी। इससे सदस्य अपने पुराने और बंद पड़े प्रॉविडेंट फंड खातों को ट्रैक कर सकेंगे और उन्हें फिर से चालू करवा सकेंगे। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ​कहा, E-PRAAPTI पोर्टल आधार आ​धारित प्रमाणीकरण की आसान प्रक्रिया उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में, इसका संचालन ‘सदस्य आईडी’ से किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'समंदर की गहराई में डुबा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप पर भड़क उठे ईरान के सर्वोच्च नेता; मोजतबा खामेनेई ने परमाणु हथियार पर क्या कहा?
    Next Article
    दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: Karisma Kapoor के बच्चों को राहत, प्रिया सचदेव नहीं बेच पाएंगी 30,000 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment