Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पुणे में महिला ने पति से झगड़े के बाद 8वीं मंजिल से छलांग लगाई, मौत

    16 hours ago

    2

    0

    महाराष्ट्र के पुणे में 35 साल की एक महिला ने 8वीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना तलेगांव MIDC इलाके की अर्बन लाइफ टावर सोसाइटी की है। मृतका की पहचान प्रतिभा शंकर के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक महिला का पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह फ्लैट की बालकनी में पहुंची और नीचे कूद गई। गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोसाइटी के एक निवासी ने घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया। वीडियो में महिला कुछ देर तक बालकनी की रेलिंग पकड़कर लटकी दिखाई दी। आसपास मौजूद लोग उसे बचाने की कोशिश करते रहे, लेकिन थोड़ी देर बाद उसका हाथ छूट गया और वह नीचे गिर गई। पुलिस विवाद की वजह और आत्महत्या के लिए उकसाने के एंगल से भी जांच कर रही है। आज की अन्य बड़ी खबरें… TMC का आरोप- हुगली में उसके पंचायत सदस्य का शव मिला; BJP ने आरोपों से इनकार किया रविवार को हुगली ज़िले में एक व्यक्ति का शव मिला। TMC ने दावा किया कि वह पार्टी का पंचायत सदस्य था, और आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा में उसके कार्यकर्ताओं की मौत का आंकड़ा बढ़कर छह हो गया है। अपने सोशल मीडिया साइट पर खून से लथपथ शव की तस्वीर साझा करते हुए, TMC ने दावा किया कि मृतक सहदेव बाग था, जो गोगहट 1 ब्लॉक के तहत नोकुंडा ग्राम पंचायत का सदस्य था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या उसकी किसी से कोई निजी दुश्मनी थी या फिर प्रोजेक्ट के टेंडरों को लेकर कोई कारोबारी रंजिश थी। कर्नाटक के योजना और सांख्यिकी मंत्री डी सुधाकर का निधन, कई दिनों से बीमार थे कर्नाटक सरकार में योजना और सांख्यिकी मंत्री डी सुधाकर का रविवार सुबह बेंगलुरु के केआईएमएस अस्पताल में निधन हो गया। पिछले दो महीनों से उनका फेफड़ों के संक्रमण का इलाज चल रहा था। सुधाकर कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता थे और चित्रदुर्ग जिले के हिरियूर से विधायक थे। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी का एक्सीडेंट, सभी सुरक्षित एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। सांसद ने सोशल मीडिया X पर बताया कि वह पुणे से मुंबई की ओर कार से जा रही थीं, तभी GJ13CF5257 नंबर के वाहन ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी कार को साइड से टक्कर मार दी। हालांकि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। तेलंगाना : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे पर पॉक्सो में केस तेलंगाना से भाजपा सांसद और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भगीरथ के खिलाफ 17 साल की नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। लड़की की मां की शिकायत के अनुसार, भगीरथ और उनकी बेटी पिछले 7-8 महीने से रिश्ते में थे। आरोप है कि 31 दिसंबर की रात मोइनाबाद स्थित एक फार्महाउस में भगीरथ ने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। हैदराबाद की पेट बशीरबाग पुलिस ने भगीरथ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (महिला की लज्जा भंग करने के इरादे से हमला), धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और पॉक्सो एक्ट की धारा 11 व 12 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस ने कहा कि लड़की से अभी बयान लिया जाना बाकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाक ने गुजरात से कश्मीर तक 900 ड्रोन दागे थे:ऑपरेशन सिंदूर में सब तबाह; पाक-चीन-तुर्किये तिकड़ी के 4 मंसूबे चौपट
    Next Article
    खबर हटके- बंदर बाल कटवाने सैलून पहुंचा:मॉडल को जिम करते देखने के लिए फैंस दे रहे लाखों; बस की वजह से बारात लेट, ₹64,000 जुर्माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment