Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:पुणे के वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में क्लोरीन गैस लीक, 24 लोग अस्पताल में भर्ती

    10 hours ago

    1

    0

    पुणे के कोंढवा इलाके में बंद पड़े वॉटर प्यूरीफिकेशन प्लांट में आधी रात को क्लोरीन गैस लीक हो गई। इससे 22 लोग और 2 फायरकर्मी को सांस लेने में दिक्कत होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गैस एक पुराने टैंक से लीक हुई, जिसके बाद आसपास के लोगों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया। फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंक को सुरक्षित किया। आज की बाकी बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर के शोपियां में स्टीमर में ब्लास्ट, 1 की मौत, 2 घायल जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में एक जूस फैक्ट्री में मरम्मत के दौरान स्टीमर फटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ सिंह की मौत हो गई। वहीं शिव कुमार और राज कुमार का इलाज जारी है। लद्दाख के लेह में 4.1 तीव्रता का भूकंप, सुबह महसूस हुए झटके लेह में गुरुवार सुबह 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्रके मुताबिक, सुबह करीब 3:54 बजे भूकंप आया और इसका सेंटर लेह में था। भूकंप करीब 150 किलोमीटर की गहराई पर आया, जिसे सामान्य तौर पर गहरे भूकंप की श्रेणी में रखा जाता है। फिलहाल किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के रजिस्ट्रेशन आज से, जून के पहले-दूसरे हफ्ते में शुरू होगी; 60 साल बाद दुर्लभ संयोग कैलाश मानसरोवर यात्रा इस बार जून के पहले या दूसरे हफ्ते में शुरू होगी। यात्रा में उत्तराखंड के रास्ते पिथौरागढ़ जिले के लिपुलेख दर्रे से दस दलों में 500 यात्री रवाना होंगे। जबकि सिक्किम के नाथुला दर्रे से भी 500 शिवभक्त यात्रा पर जाएंगे। ऑनलाइन पंजीकरण गुरुवार, 30 अप्रैल से शुरू हो रहे हैं। कैलाश मानसरोवर की यात्रा इस साल नया इतिहास रचने जा रही है। इस बार भारत सहित पूरी दुनिया से श्रद्धालु आ सकते हैं। 60 साल बाद इस वर्ष अग्नि अश्व वर्ष का योग बन रहा है। इसे हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म में मोक्ष प्राप्ति का सबसे बड़ा द्वार माना गया है। इसलिए इस साल तीनों धर्मों के लोग यात्रा करेंगे। तिब्बती ज्योतिषी दौलत रायपा के अनुसार तिब्बती ज्योतिष 60 वर्षों के चक्र पर चलता है। इसके मुताबिक, यह साल अग्नि तत्व और अश्व यानी घोड़ा राशि का दुर्लभ संगम है। भगवान बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति इसी अश्व वर्ष में हुई थी। यही नहीं, अश्व वर्ष में की गई एक परिक्रमा का फल सामान्य वर्षों में की गई 12 परिक्रमा के बराबर माना जाता है। सीबीएसई 12वीं बोर्ड के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बुधवार को कहा कि 12वीं के नतीजे मई के तीसरे हफ्ते में आ सकते हैं। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स में दावा था कि ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ सिस्टम के तहत कॉपियों के मूल्यांकन में गड़बड़ियां और देरी हो रही है। भारद्वाज ने कहा कि यह प्रक्रिया ‘पूरी तरह से सही’ चल रही है और तय समय पर है। पुराने और बंद पड़े पीएफ खातों के लिए पोर्टल जल्द लॉन्च होगा रिटायरमेंट फंड संस्था ईपीएफओ ​​जल्द वेब पोर्टल लॉन्च करेगी। इससे सदस्य अपने पुराने और बंद पड़े प्रॉविडेंट फंड खातों को ट्रैक कर सकेंगे और उन्हें फिर से चालू करवा सकेंगे। श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ​कहा, E-PRAAPTI पोर्टल आधार आ​धारित प्रमाणीकरण की आसान प्रक्रिया उपलब्ध कराएगा। शुरुआत में, इसका संचालन ‘सदस्य आईडी’ से किया जा सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी और बिहार में आंधी-बारिश से 18 मौतें:बांदा में लगातार तीसरे दिन पारा 45°C पार; राजस्थान-दिल्ली में आधे दिन लू, आधे दिन बारिश
    Next Article
    अंकुश राजा का नया गाना ‘जिनगी में अइलू’ हुआ रिलीज, फैंस बोले- 100 मिलियन पक्का

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment