Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर में 4 उग्रवादी गिरफ्तार, अलग-अलग संगठनों से जुड़े

    7 hours ago

    1

    0

    मणिपुर में सुरक्षा बलों ने 4 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 2 उग्रवादियों को तेंगनोउपल जिले के यांगौबुंग गांव से भारत-म्यांमार सीमा से पकड़ा। इनकी पहचान थोकचोम इन्गोचा सिंह (31) और थोकचोम रघुनाथ मेइती (48) के रूप में हुई है। आज की अन्य बड़ी खबरें… ओडिशा में पिता पर दिव्यांग बेटी से रेप का आरोप, पीड़ित ने बच्ची को जन्म दिया ओडिशा के ढेंकनाल जिले में एक व्यक्ति पर अपनी ही 21 साल की दिव्यांग (स्पेशली एबल्ड) बेटी से रेप करने का आरोप लगा है। पीड़ित के प्रेग्नेंट होने और अस्पताल में बच्ची को जन्म देने के बाद यह मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के शरीर में बदलाव के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया। शिकायत में आरोप है कि आरोपी पिता ने उसकी कमजोरी का फायदा उठाते हुए लंबे समय तक उसका शोषण किया। पुलिस ने मामले में आरोपी रहाश सेठी (59) को गिरफ्तार कर लिया है और केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और लोगों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मुंबई के मलाड में दो गुटों के बीच झड़प, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात मुंबई के मलाड ईस्ट इलाके में रविवार रात दो गुटों के बीच झड़प हो गई। यह घटना संतोष नगर मार्केट क्षेत्र में हुई, जो दिंडोशी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया। मुंबई पुलिस के अनुसार, स्थिति को नियंत्रण में किया गया और इलाके में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल झड़प के कारणों की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के सीने में घुसकर अमेरिकी सेना का जांबाज रेस्क्यू! फिल्मी अंदाज़ में बचाए गए दो पायलट
    Next Article
    Tumm Se Tumm Tak: शादी की शहनाई से पहले गूंजी खतरे की घंटी, अनु की जान लेने फिर वापस आया जालंधर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment