Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के उखरुल में सुरक्षा बलों ने 21 बंकर नष्ट किए, तेंगनौपाल जिले से 13 IED जब्त

    13 hours ago

    2

    0

    सुरक्षा बलों ने मणिपुर के उखरुल जिले में 21 अवैध बंकरों को नष्ट कर दिया है, जहां हाल ही में एक बीएसएफ जवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा एक अलग अभियान में तेंगनौपाल जिले से 13 IED भी जब्त किए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों ने शनिवार को लिटान पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सिकिबुंग गांव में 14 बंकरों और मोंगकोट चेपु में सात बंकरों को नष्ट कर दिया, और इस दौरान 11 खाली कारतूस जब्त किए गए। आज की अन्य बड़ी खबरें... जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता जम्मू-कश्मीर के डोडा में रविवार सुबह करीब 4 बजकर 32 मिनट पर भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर इस 4.6 मापी गई है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान खबर सामने नहीं आई है। मध्य प्रदेश के डिंडोरी में ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, सभी सड़क किनारे खड़े थे रविवार देर रात मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गड़ासराय पुलिस थाना क्षेत्र के किकरातालाब गांव के पास रात करीब 1 बजे हुई, जब पीड़ित एक पिकअप गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। गाड़ी का एक टायर पंक्चर हो गया, जिसके बाद ड्राइवर उसे बदलने लगा और गाड़ी में बैठे लोग बाहर निकल आए। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रक उन्हें कुचलते हुए निकल गया। ड्राइवर ने बताया कि उसे झपकी आ गई थी और वह पीड़ितों को देख नहीं पाया। दिल्ली में 13 साल की किशोरी से रेप करने वाले मुंह बोले भाई को 25 साल की कैद दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म और उसे गर्भवती करने के मामले में मुंह बोले भाई को 25 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बबीता पूनिया की कोर्ट ने दोषी पर 50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया। साथ ही पीड़िता को 14.50 लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा- भले ही पीड़िता व उसकी मां बयानों से मुकर गईं, लेकिन डीएनए रिपोर्ट जैसे वैज्ञानिक साक्ष्य सच उजागर करने के लिए पर्याप्त हैं। मामला निहाल विहार थानाक्षेत्र का है। अक्टूबर 2024 में 13 साल की लड़की को गर्भवती हालत में गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल लाया गया था। मेडिकल जांच में सामने आया कि वह करीब ढाई महीने की गर्भवती है। पीड़िता व आरोपी की मां अच्छी दोस्त थीं। पीड़िता आरोपी की मां को खाला व आरोपी को भाई बोलती थी। बच्ची घटना से काफी महीनों पहले से मौसी के घर रहती थी। उसी घर में आरोपी भाई ने रिश्तों को शर्मशार करते हुए बच्ची के साथ कई बार दुष्कर्म किया। नासिक में ट्रक और पिक-अप के बीच टक्कर; 4 लोगों की मौत, 7 घायल महाराष्ट्र के नासिक जिले में शनिवार को एक ट्रक और पिक-अप गाड़ी की टक्कर के बाद बड़ा हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिक-अप गाड़ी में आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम से लौट रहे थे। ट्रक ने पिक-अप को टक्कर मारकर करीब 100 फीट तक घसीटा, जिसके बाद उसमें आग लग गई। हादसे के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली में तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मारी, बुजुर्ग की मौत दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में शनिवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो स्कूटर चला रहे थे। पुलिस के मुताबिक हादसे में एक कार, दो बाइक, एक ई-रिक्शा, एक स्कूटर और एक अन्य ट्रक को नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-US Talks: क्या थी अमेरिकी की वो बड़ी शर्तें, जिसे ईरान ने मानने से किया इनकार? वार्ता फेल होते ही इस्लामाबाद से खाली हाथ US लौटे जेडी वेंस
    Next Article
    क्या ‘नागिन 7’ की इस हसीना ने कर लिया रोका? वायरल फोटो से मची हलचल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment