Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से 8 साल के बच्चे की मौत

    3 hours ago

    2

    0

    मुंबई के मलाड (पूर्व) इलाके में पानी से भरे कंस्ट्रक्शन के एक गड्ढे में गलती से गिरने के बाद एक आठ साल के बच्चे की जान चली गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद शुक्रवार को एक निजी ठेकेदार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। कुरार पुलिस स्टेशन के अधिकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात को अंबेडकर नगर के छगन पटेल चाल इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि बच्चा, जिसका नाम दिव्यांश राजेश मौर्य था, उस समय गड्ढे में गिरी अपनी गेंद निकालने की कोशिश कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि स्थानीय पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मौर्य को बाहर निकाला। उसे कांदिवली में नगर निगम द्वारा संचालित एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज की अन्य बड़ी खबरें… आंध्र प्रदेश में गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्रों की डूबे, तीन के शव मिले आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले की गोदावरी नदी में पांच इंजीनियरिंग छात्र डूब गए, जबकि दो अन्य बच गए। पुलिस ने बताया कि तीन छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि बाकी दो छात्रों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को तलाशी अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने बताया कि ये सभी इंजीनियरिंग छात्र गुंटूर जिले के अमरावती स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के थे और वे नहाने के लिए नदी में उतरे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्योतिषी रेप केस-सीएम ने महिला आयोग अध्यक्ष से इस्तीफा मांगा:विपक्ष का आरोपी से तांत्रिक क्रिया कराने का आरोप, दावा- अनुष्ठान में तीसरी उंगली काटी
    Next Article
    मौसा को दोबारा घटनास्थल ले गई पुलिस:24 घंटे बाद भी नहीं सुलझी किशोरी की मौत की गुत्थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment