Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:कश्मीर के बारामूला में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान सेना के अधिकारी की खाई में गिरने से मौत

    18 hours ago

    1

    0

    कश्मीर के बारामूला जिले में नाइट पेट्रोलिंग के दौरान सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) की मौत हो गई। हादसा रफियाबाद के हमाम मरकूट इलाके के ऊपरी जंगल क्षेत्र में हुआ। अधिकारियों के मुताबिक 32 राष्ट्रीय राइफल्स के नायब सूबेदार हीरा बहादुर पांडे रात में गश्त के दौरान संतुलन बिगड़ने से खाई में गिर गए। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सेना की टीम ने शव को इलाके से बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रफियाबाद का ऊपरी जंगल इलाका सुरक्षा बलों के लिए चुनौतीपूर्ण माना जाता है। यहां आतंकवाद रोधी निगरानी और सर्च ऑपरेशन के चलते नियमित रूप से रात में गश्त की जाती है। आज की अन्य बड़ी खबरें… महाराष्ट्र के पालघर में मैदान से सिर कटा मानव कंकाल मिला, बच्चों ने खेलते समय देखा; जांच शुरू महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक मैदान से सिर कटा मानव कंकाल और खोपड़ी मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। वसई के आनंद नगर इलाके में खेल रहे बच्चों ने रविवार शाम मानव अवशेष देखे, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने बताया कि जिस मैदान में कंकाल मिला, वहां पिछले तीन दिनों से आग लगने की घटनाएं हो रही थीं। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग और मानव अवशेष मिलने के बीच कोई संबंध है या नहीं। पुलिस ने अवशेषों को जांच के लिए भेज दिया है। मौके से कुछ सिक्के भी बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद मृतक की पहचान और मौत की वजह सामने आ सकेगी। महाराष्ट्र: बाघ के हमले में महिला की मौत, दो दिन में दूसरी घटना महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में रविवार सुबह तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने गई 65 साल की एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पिछले दो दिन में बाघ के हमले से यह दूसरी मौत है। न्यायिक आयोग करेगा जबलपुर क्रूज हादसे की जांच, 3 महीने में देंगे रिपोर्ट मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर क्रूज हादसे की न्यायिक जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज संजय द्विवेदी की अध्यक्षता में एक सदस्यीय जांच आयोग बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, यह आयोग राज्य शासन जांच आयोग अधिनियम, 1952 की धारा 3 के तहत काम करेगा। आयोग को 3 महीने के भीतर 5 बिंदुओं पर जांच करके अपनी रिपोर्ट देनी होगी। जबलपुर के बरगी डैम में 30 अप्रैल को क्रूज डूबने से 13 लोगों की जान चली गई थी। तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन सदन में विपक्ष के नेता चुने गए DMK ने पूर्व उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन को विधायक दल का नेता चुना है। वे विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे। इसके अलावा, DMK के पूर्व मंत्री ईवी वेलू को पार्टी का व्हिप चुना गया है। DMK के पास 59 विधायक हैं और वह सदन में मुख्य विपक्षी दल है। तमिलनाडु विधानसभा में 234 सदस्य हैं। एअर इंडिया ने तीन साल में 1,000 कर्मचारी हटाए एअर इंडिया ने तीन साल में नैतिकता व नियमों के उल्लंघन पर 1,000 से अधिक कर्मचारियों को निकाला है। इनमें विमान से सामान तस्करी करने, बिना शुल्क अतिरिक्त सामान ले जाने की अनुमति देने और छुट्टियों का का दुरुपयोग करने वाले शामिल हैं। करीब 4000 कर्मचारियों पर अवकाश यात्रा नीति में गड़बड़ी पर जुर्माना लगाया गया है। अमित शाह बोले- लोकतंत्र की ताकत टकराव में नहीं, संस्थागत संतुलन में है गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि लोकतंत्र की ताकत टकराव में नहीं, बल्कि संस्थागत संतुलन और आपसी सम्मान में होती है। संविधान और न्यायपालिका ने भारत के लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई है। शाह, सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता की दो किताबों ‘द बेंच, द बार एंड द बिजार’ और ‘द लॉफुल एंड दी ऑफुल’ के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खबर हटके- पिटते प्रेमी को बचाने मंडप से भागी दुल्हन:फास्ट फूड खाकर कबूतर ने वजन बढ़ाया, उड़ना मुश्किल; ChatGPT से IPL टिकट बनाकर ठगी
    Next Article
    मोदी ने तेलंगाना CM से कहा- मेरे से ही जुड़ो:10 साल में जितना गुजरात को मिला, आपको देने को तैयार, रेवंत हंसने लगे; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment