Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भास्कर अपडेट्स:केरल में शिगेल संक्रमण से 7 साल के बच्चे की मौत, इस साल राज्य में बीमारी से चौथी मौत

    10 hours ago

    2

    0

    केरल के मलप्पुरम जिले में शिगेला संक्रमण से 7 साल के एक बच्चे की मौत हो गई। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, पूक्कोट्टूर निवासी अर्जव की कोझिकोड सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हुई। अधिकारियों ने बताया कि अर्जव को 12 जून को बुखार और दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसमें शिगेला संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इस साल केरल में शिगेला संक्रमण से यह चौथी मौत है। इनमें से तीन मौतें जून महीने में हुई हैं। स्वास्थ्य सेवा निदेशालय (DHS) के आंकड़ों के मुताबिक, 14 जून तक राज्य में शिगेला संक्रमण के 138 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले कोझिकोड जिले में दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा राज्य में 77 संदिग्ध मामले भी सामने आए हैं। शिगेला एक बैक्टीरियल संक्रमण है, जिससे दस्त, बुखार और पेट में ऐंठन जैसी समस्याएं होती हैं। यह बीमारी मुख्य रूप से दूषित भोजन या पानी के सेवन और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। आज की अन्य बढ़ी खबरें… हाईकोर्ट ने जमीन खाली करने के लिए यूसुफ पठान को 4 हफ्ते का समय दिया, कहा- जितनी देरी करेंगे, जुर्माना उतना ज्यादा होगा वडोदरा नगर निगम और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर यूसुफ पठान के बीच भूमि आवंटन विवाद में हाई कोर्ट ने चार सप्ताह का और समय दिया है। भूमि हस्तांतरित करने के फैसले के बाद, यूसुफ ने अपील की है। अपील में यूसुफ ने दीवानी याचिका दायर कर समय मांगा है। इसके बाद अदालत ने कहा कि हम आपको समय दे रहे हैं। लेकिन आप जितनी देरी करेंगे, जुर्माना उतना ही अधिक होगा, क्योंकि आप 2014 से ही इस भूमि पर अनाधिकृत कब्जा किए हुए हैं। मेघालय में ₹3,214 करोड़ के नए नेशनल हाईवे बनेंगे, सीएम संगमा ने घोषणा की मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने कहा है कि मंगलवार को राज्य में चार नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी। इसके साथ ही दो मौजूदा राष्ट्रीय राजमार्गों के हिस्सों के उन्नयन का भी काम शुरू होगा। इन छह परियोजनाओं की कुल लागत 3,214 करोड़ रुपए है। इन परियोजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शामिल होंगे। कार्यक्रम न्यू शिलांग में आयोजित नॉर्थ ईस्ट इंफ्रास्ट्रक्चर समिट के दौरान होगा। नई परियोजनाओं में NH-206 पर 7.76 किलोमीटर लंबा पाइनुर्सला बाइपास शामिल है। इसकी लागत 564 करोड़ रुपए है। NH-127B पर 31.5 किलोमीटर लंबी धुबरी-फुलबारी ब्रिज-सेलसेला रोड 737 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएगी। पूर्व जज गौतम पटेल को सैयदना फैसले पर धमकियां मामले में मुंबई पुलिस ने FIR दर्ज की बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज गौतम पटेल और उनके परिवार को धमकी भरे पत्र मिलने के मामले में मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार, पिछले 10 महीनों से उन्हें और उनके परिवार को लगातार गुमनाम पत्र भेजे जा रहे थे। 5 जून को उनकी बेटी के लंदन स्थित आवास पर जर्मनी से भेजा गया एक पत्र पहुंचा, जिसमें परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र में दावा किया गया कि परिवार के खिलाफ 'कॉन्ट्रैक्ट' जारी किया गया है। पत्र भेजने वालों ने जज पटेल से दाऊदी बोहरा समुदाय के सैयदना उत्तराधिकार विवाद पर दिए गए फैसले को वापस लेने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए लंदन पुलिस ने परिवार को सुरक्षा दी है। मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के पालघर में फुटबॉल कोच रेप मामले में गिरफ्तार, नाबालिग लड़की से शोषण का आरोप महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक फुटबॉल कोच को नाबालिग से रेप मामले में गिरफ्तार किया है। कोच पर खेल में करियर बनाने का वादा करके 17 साल की लड़की के साथ तीन साल तक रेप करने का आरोप है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि 36 साल के आरोपी को 12 जून को गिरफ्तार किया गया था। वह वसई इलाके में एक प्राइवेट फुटबॉल ट्रेनिंग सेंटर चलाता है। पीड़ित 2023 में फुटबॉल की ट्रेनिंग के लिए कोचिंग सेंटर में शामिल हुई थी। पीड़ित के मुताबिक, कोच ने उसका वीडियो और फोटो भी बनाया था। जब लड़की ने बाद में उससे बातचीत कम कर दी, तो आरोपी ने उस पर दबाव बनाने के लिए वीडियो और फोटो लीक करने की धमकी दी। लगातार उत्पीड़न से परेशान होकर लड़की ने अपने परिवार वालों को बताया, जिसके बाद उन्होंने माणिकपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोपी के खिलाफ रेप, आपराधिक धमकी और POCSO एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की। असम के डिब्रूगढ़ में 79 ग्राम संदिग्ध हेरोइन बरामद, 9 लोग गिरफ्तार असम के डिब्रूगढ़ जिले में पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया और करीब 79 ग्राम संदिग्ध हेरोइन, ₹4.92 लाख कैश और कुछ गोल्ड बरामद हुआ। पुलिस ने बकाया कि एक्शन 14 जून को लिया गया था। कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया। ओडिशा के रायगढ़ा में माओवादियों के ठिकाने से हथियार और विस्फोटक बरामद ओडिशा के रायगढ़ा जिले में सुरक्षा बलों ने जंगल में छिपाए गए एक माओवादी डंप से हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। यह कार्रवाई उन खुफिया जानकारियों के आधार पर की गई, जो आत्मसमर्पण कर चुके माओवादी कैडरों से पूछताछ के दौरान मिली थीं। रायगढ़ा एसपी राज प्रसाद के मुताबिक जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक जिले में कई माओवादी कैडरों ने ओडिशा पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है। इनमें कई सीनियर रैंक के माओवादी भी शामिल हैं। इनसे की गई पूछताछ में जानकारी मिली थी। दिल्ली के डाबरी इलाके के किडनी अस्पताल में आग लगी दिल्ली के डाबरी इलाके में स्थित किडनी अस्पताल में रविवार रात आग लग गई। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक रात करीब 10:25 बजे इसकी सूचना मिली। इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग अस्पताल के ग्राउंड फ्लोर पर लगे इलेक्ट्रिकल बॉक्स में लगी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मूर्ति नग्न थी, NCERT ने ढंककर छापी:कांसे की प्रतिमा 1926 में मोहनजोदड़ो की खुदाई में मिली थी, अभी नेशनल म्यूजियम में
    Next Article
    खबर हटके- मटन बिरयानी खाने वाला बकरा:AI से पहनी पुलिस वर्दी, पहुंची असली पुलिस; FIFA वर्ल्डकप जश्न में जर्सी पहनकर शामिल हुआ बत्तख

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment