Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भरवारी में पांच नामित सभासदों ने ली शपथ:एसडीएम चायल अरुण कुमार ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    1 hour ago

    1

    0

    कौशांबी के भरवारी नगर पालिका परिषद के अम्बेडकर भवन कार्यालय सभागार में बुधवार को नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शासन के निर्देश पर आयोजित हुआ। चायल के उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने पांच नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में प्रीती कौशल, जितेंद्र कुमार मिश्र, प्रकाश चंद्र केसरवानी, शिवम केशरवानी और रोहित कुमार विश्वकर्मा शामिल थे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कविता पासी, अधिशासी अधिकारी श्रीराम सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, भाजपा महिला कार्यकर्ता ज्योति केसरवानी और भोले शंकर कुशवाहा सहित भरवारी नगर पालिका के अन्य वार्डों के सभासद, जनप्रतिनिधि और निकाय कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टूडेंट्स की प्रतिभा को मिला सम्मान:DDU के इंग्लिश डिपार्टमेंट में अवार्ड सेरेमनी, कुलपति बोली- पढ़ाई के साथ क्रिटिविटी जरूरी
    Next Article
    साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के 1.93 लाख रुपये:धूमनगंज पुलिस ने 24 घंटे में NCRP शिकायत से रिकवर किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment