Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहराइच में महिला ने सिपाही को थप्पड़ मारे, VIDEO:विवाद सुलझाने आई पुलिस टीम पर हमला, ग्रामीणों ने किसी तरह बचाया

    4 hours ago

    2

    0

    बहराइच में विवाद सुलझाने आई डायल-112 की टीम पर महिलाओं ने हमला कर दिया। महिला ने सिपाही को 2 थप्पड़ मारे। इसके बाद सिपाही ने भी महिला को एक थप्पड़ जड़ दिए। इस बीच वहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। लोगों ने महिला को वहां से हटाया, तभी आगे आकर उसने सिपाही को एक और थप्पड़ मार दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराकर पुलिस वालों को बचाया। मामला 28 मार्च का है। वीडियो बुधवार को सामने आया है। पुलिस ने 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 2 महिलाओं समेत 3 को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, 2 की तलाश जारी है। मामला हुजूरपुर थाना क्षेत्र का है। पहले 2 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला… 28 मार्च को कैसरगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले लल्लू हाता रेवलिया गांव में अपने रिश्तेदार के यहां न्योता देने गए थे। इसी दौरान गांव के कादिर से किसी बात पर उनका विवाद हो गया। गांव वालों ने डायल-112 को सूचना दी। पीआरवी (7825) पर तैनात सिपाही योगेंद्र यादव, सिपाही निखिल कुमार और ड्राइवर सहदेव मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक भीड़ से कादिर पक्ष की मसीहा बानो सामने आई और सिपाही निखिल के साथ अभद्रता शुरू कर दी। सिपाही ने विरोध किया तो उनको थप्पड़ मार दिए। सिपाही पहले पीछे हटा, लेकिन जब मसीहा ने दोबारा हमला किया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने महिला को वहां से हटाया। एक युवक ने मसीहा को ढकेलकर वहां से हटाया। तभी दूसरी महिला मसीहा के बचाव में आई और युवक को पीछे हटाया। मौका पाकर महिला ने फिर सिपाही पर हमला कर दिया। उसे एक और थप्पड़ मारे। तब वहां मौजूद अन्य लोगों ने मसीहा को रोका। इसके बाद वहां मौजूद मसीहा के परिजनों ने सिपाहियों से अभद्रता शुरू कर दी। ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत कराया। सिपाहियों ने हमला करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। हुजूरपुर थाना प्रभारी संतोष बहादुर सिंह ने बताया, मामले में रूबीना बानो, मसीहा बानो, अफरोज, कादिर और लइक समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रूबीना, फहिमा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए... ------------------------------ ये खबर भी पढ़िए… चोर का पीछा कर रहे सिपाही के दोनों पैर कटे:गोंडा स्टेशन पर आरोपी हिरासत से भागा, सिपाही पकड़ने दौड़ा तो ट्रेन की चपेट में आया यूपी के गोंडा रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत से भाग रहे चोर को पकड़ने की कोशिश में GRP सिपाही ट्रेन की चपेट में आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। एक पैर कटकर अलग हो गया, जबकि दूसरा खाल के सहारे लटका है। घटना मंगलवार रात 12 बजे की है। जख्मी होने के बाद भी सिपाही आकाश सिंह (29) ने चोर सुनील कुमार (35) को पकड़ लिया। चीख-पुकार सुनकर जीआरपी स्टेशन से पुलिसवाले आ गए। उन्होंने चोर को दबोच लिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    DC फैंस ने कहा- लखनऊ को हराएंगे तब मुस्कुराएंगे:LSG फैंस बोले- DC हारेगी तो चिढ़ाएंगे, शहीद पथ चोक-ड्रोन से निगरानी
    Next Article
    'भ्रम और साजिश को विफल करेंगे':कानपुर में BJP प्रदेश मंत्री धर्मपाल सिंह ने बैठक की, कहा-बूथ स्तर पर तैयारी करें जिसे विपक्ष भेद न सके

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment