Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल में देश का पहला स्वदेशी बर्ड फ्लू टीका तैयार:एक डोज से 6 महीने तक सुरक्षित रहेंगी मुर्गियां; 20 नवंबर को लॉन्चिंग

    2 hours ago

    1

    0

    बर्ड फ्लू के खतरनाक वायरस H5N1 से मुर्गियों और पोल्ट्री उद्योग को बचाने के लिए भोपाल के वैज्ञानिकों ने देश का पहला स्वदेशी टीका विकसित किया है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (ICAR-NIHSAD) ने यह टीका वायरस के क्लेड 2.3.2.1a के खिलाफ तैयार किया है। इसकी एक खुराक से मुर्गियों को छह महीने तक सुरक्षा मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल स्थित संस्थान परिसर में इसे लॉन्च करेंगे। यह निष्क्रिय (Inactivated) टीका है। इसके परीक्षणों में अंडा देने वाली और प्रजनन के लिए पाली जाने वाली मुर्गियों में अच्छे परिणाम मिले हैं। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से पोल्ट्री फार्मों में लेयर्स और ब्रीडर्स मुर्गियों के टीकाकरण के लिए किया जाएगा। अब तक भारत में इस वायरस स्ट्रेन के खिलाफ व्यावसायिक उपयोग के लिए स्वदेशी टीका उपलब्ध नहीं था। संक्रमण फैलने पर बड़ी संख्या में मारना पड़ती हैं मुर्गियां H5N1 वायरस मुर्गियों के लिए बेहद घातक है। इसके संक्रमण से किसी पोल्ट्री फार्म में करीब 100% तक मुर्गियों की मौत हो सकती है। बीमारी फैलने पर संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित क्षेत्र में बड़ी संख्या में मुर्गियों को मारना पड़ता है। इससे पोल्ट्री कारोबारियों और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होता है। भारत में 2006 में पहली बार बर्ड फ्लू का प्रकोप सामने आया था। इसके बाद देश में 500 से ज्यादा बार संक्रमण के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। शुरुआती प्रकोप के दौरान ही पोल्ट्री उद्योग को करीब 2,200 से 3,000 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया था। अंडा देने और प्रजनन के लिए पाली जाने वाली मुर्गियों को ज्यादा फायदा इस टीके का सबसे ज्यादा फायदा लेयर्स और ब्रीडर्स मुर्गियों को होगा। लेयर्स का इस्तेमाल अंडा उत्पादन और ब्रीडर्स का इस्तेमाल प्रजनन के लिए किया जाता है। इनका जीवनकाल ब्रॉयलर मुर्गियों से ज्यादा होता है। इसलिए इन्हें लंबे समय तक संक्रमण से बचाना जरूरी है। छह महीने तक सुरक्षा मिलने से बार-बार टीकाकरण की जरूरत भी कम होगी। इंसानों में संक्रमण का खतरा कम करने में भी मिलेगी मदद H5N1 वायरस इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है। संक्रमित पक्षियों के संपर्क में आने से मनुष्यों में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। इससे तेज बुखार, सांस लेने में परेशानी और गंभीर निमोनिया हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक, 2003 से अब तक दुनियाभर में इंसानों में H5N1 संक्रमण के 1,003 मामले सामने आए हैं। इनमें 479 लोगों की मौत हुई है। मुर्गियों में संक्रमण रोकने से वायरस के प्रसार का खतरा कम करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, इसके लिए नियमित निगरानी, फार्मों में जैव सुरक्षा और संक्रमित पक्षियों से दूरी बनाए रखना भी जरूरी होगा। दूसरे देशों के टीके भारतीय वायरस के लिए कारगर नहीं थे चीन, मिस्र और वियतनाम जैसे देशों में भी बर्ड फ्लू के टीके विकसित किए गए हैं। हालांकि, ये वहां पाए जाने वाले वायरस के अलग-अलग क्लेड के आधार पर तैयार किए गए हैं। भारत में H5N1 का क्लेड 2.3.2.1a मुर्गियों के लिए गंभीर चुनौती रहा है। भोपाल के वैज्ञानिकों ने इसी वायरस स्ट्रेन को ध्यान में रखकर स्वदेशी टीका तैयार किया है। पशु चिकित्सकों की देखरेख में होगा टीकाकरण इस टीके का इस्तेमाल व्यावसायिक पोल्ट्री फार्मों में चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। तय मानकों के अनुसार पशु चिकित्सकों और प्रशिक्षित कर्मचारियों की देखरेख में मुर्गियों को इसकी खुराक दी जाएगी। इसका उद्देश्य बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोकना और पोल्ट्री उद्योग को होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर अब अश्लील और हिंसक पोस्ट कम दिखेंगे:AI आपत्तिजनक कंटेंट फिल्टर कर देगा; सरकार ने मेटा से कहा था- एल्गोरिदम का रिव्यू करें
    Next Article
    कार के साथ 12 साल की बच्ची का किडनैप:चेन्नई से 230km दूर कार से भागकर जान बचाई; एक आरोपी अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment