Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का रोमांच:28 को फाइनल; पहले मैच में भारत का सामना मलेशिया से, 6 देशों की टीमें शामिल

    5 hours ago

    2

    0

    राजधानी में 19 से 28 नवंबर तक महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आयोजन होगा। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) से अनुमोदित इस टूर्नामेंट में भारत सहित छह देशों की टीमें खिताब के लिए मैदान में उतरेंगी। भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट के मैच शेड्यूल में पहले दिन के मुकाबलों के समय में बदलाव किया गया है। नए कार्यक्रम के अनुसार, 19 नवंबर को पहला मैच दोपहर 12:15 बजे चीन और थाईलैंड के बीच खेला जाएगा। पहले यह मुकाबला दोपहर 1 बजे निर्धारित था। देखिए स्टेडियम की तैयारियां… उद्घाटन समारोह का समय भी बदला इसके बाद दोपहर 2:30 बजे जापान और कोरिया की टीमें आमने-सामने होंगी। मेजबान भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत मलेशिया के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला अब शाम 4:45 बजे खेला जाएगा, जबकि पहले इसका समय शाम 7 बजे था। वहीं, उद्घाटन समारोह का समय भी बदलकर शाम 6:30 बजे कर दिया गया है। पहले यह शाम 5:30 बजे निर्धारित था। यानी पहले दिन तीनों मुकाबले उद्घाटन समारोह से पहले खेले जाएंगे। देखिए भारतीय हॉकी टीम के अभ्यास की तस्वीरें… भारत के पांच लीग मैच, चार शाम 7 बजे से शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम लीग चरण में पांच मुकाबले खेलेगी। पहले मैच में 19 नवंबर को मलेशिया से भिड़ंत होगी। इसके बाद 21 नवंबर को भारत का मुकाबला कोरिया से होगा। 22 नवंबर को भारतीय टीम थाईलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी। 24 नवंबर को भारत और चीन के बीच मुकाबला होगा, जबकि 25 नवंबर को जापान से सामना होगा। भारत-मलेशिया का पहला मैच पहले दिन के मैच का समय बदलने के बाद भारत-मलेशिया मुकाबला शाम 4:45 बजे होगा। बाकी चार लीग मुकाबले शाम 7 बजे निर्धारित हैं। भारत ने मेजबान होने के नाते अपने लीग मैचों के लिए शाम 7 बजे का स्लॉट मांगा था। 27 नवंबर को पोजिशन मुकाबले, 28 को खिताबी जंग लीग चरण के मुकाबले 25 नवंबर को समाप्त होंगे। इसके बाद 27 नवंबर को टीमों की पूल पोजिशन के आधार पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे। दोपहर 2 बजे पांचवें और छठे स्थान की टीम के बीच मैच होगा। शाम 4:30 बजे पहले और चौथे स्थान की टीमें भिड़ेंगी, जबकि शाम 7 बजे दूसरे और तीसरे स्थान की टीमों के बीच मुकाबला होगा। 28 नवंबर को शाम 4:30 बजे ब्रॉन्ज मेडल और शाम 7 बजे गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों के विजेता गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे, जबकि पराजित टीमों के बीच ब्रॉन्ज मेडल का मुकाबला होगा। वर्ल्ड रैंकिंग में चीन सबसे आगे टूर्नामेंट में शामिल छह टीमों की वर्ल्ड रैंकिंग पर नजर डालें तो चीन चौथे स्थान के साथ सबसे मजबूत रैंकिंग वाली टीम है। भारत सातवें, जापान 11वें, कोरिया 15वें, मलेशिया 21वें और थाईलैंड 28वें स्थान पर है। एशियाई रैंकिंग में चीन पहले और भारत दूसरे स्थान पर है। जापान तीसरे, कोरिया चौथे, मलेशिया पांचवें और थाईलैंड छठे स्थान पर है। ये खबर भी पढ़ें… चीन मजबूत, लेकिन भारतीय महिला टीम कर सकती है उलटफेर भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर शहर के हॉकी प्रेमियों में खासा उत्साह है। करीब लंबे अंतराल के बाद भोपाल को इतने बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी मिली है। पूरी खबर पढ़ें...
    Click here to Read more
    Prev Article
    सैंडपेपरगेट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा स्वतंत्र फोरम:2018 की घटना से जुड़े खिलाड़ी-स्टाफ अपनी बात रख सकेंगे; मामले की दोबारा जांच नहीं होगी
    Next Article
    IND vs NZ पहले टेस्ट में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, कौन करेगा पारी का आगाज

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment