Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप भार्गव का जन्मदिन:चित्रकूट में कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया

    4 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट में भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कुलदीप भार्गव का जन्मदिन मनाया गया। यह आयोजन भीम आर्मी जिला संयोजक संजय गौतम के नेतृत्व में चित्रकूट जिला कार्यालय, चमड़ा मंडी में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संजय कुमार गौतम ने कहा कि डॉ. कुलदीप भार्गव ने अपनी पूरी जवानी भीम आर्मी और बहुजन समाज के लिए समर्पित की है। उन्होंने जगह-जगह जाकर बहुजन समाज को जागृत करने का कार्य किया है। गौतम ने आगे कहा कि डॉ. भार्गव ने कभी किसी से अपेक्षा नहीं रखी और हमेशा समाज को आगे बढ़ाने के लिए अपना जीवन न्योछावर किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके बताए रास्ते पर चलने और उनके निर्देशों का पालन करते हुए संगठन को मजबूत करने तथा बहुजन समाज को सशक्त बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर मंडल जगरूप प्रजापति, सलमान खान, जिला संयोजक संजय गौतम, एडवोकेट श्रीपाल प्रजापति, जितेंद्र सोनकर, बाबूलाल यादव, जागेश्वर यादव, रामसूरत पासवान और रामनाथ वर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में युवक की हत्या का खुलासा:मजाक-गाली से नाराज आरोपी ने सोते समय डंडे से मारा, गिरफ्तार
    Next Article
    मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में हजारों मरीजों को मिला लाभ:कानपुर देहात में 1837 मरीजों को मिला इलाज, 64 डॉक्टर रहे मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment