Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजयुमो मंत्री पर देह व्यापार का मामला तामील:अलीगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे योगी के साथ को गिरफ्तार किया

    2 hours ago

    2

    0

    ​अलीगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के मामले में फरार चल रहे आरोपी गोविंदा उर्फ विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, सराय हकीम फायरिंग के मामले में जेल में बंद गोविंदा के साथी भाजयुमो मंत्री योगेंद्र उर्फ योगी पर भी देह व्यापार का मामला तामील कराया गया है। ​होटल पर छापे में उजागर हुआ था नाम 12 जनवरी की रात सारसौल में हुए एक विवाद के बाद पुलिस ने सूतमिल क्षेत्र के दो होटलों पर छापेमारी की थी। इस दौरान भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री और कई युवक-युवतियों को पकड़ा गया था। जांच में सामने आया था कि इन होटलों का संचालन भाजयुमो मंत्री योगेंद्र उर्फ योगी और गोविंदा कर रहे थे। पुलिस ने इनके खिलाफ बन्नादेवी थाने में मुकदमा दर्ज किया था। तभी से दोनों फरार चल रहे थे। गैंगवार के बाद खंगाली फाइलें ​सराय हकीम कांड के बाद पुलिस अब पुराने लंबित मामलों की फाइलें भी खोल रही है। ​योगेंद्र उर्फ योगी को पुलिस पहले ही सराय हकीम कांड में जेल भेज चुकी है। अब देह व्यापार के मामले को भी इसके रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों ने बंद किए सोशल मीडिया अकाउंट कई आरोपियों ने पकड़े जाने के डर से अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट तक बंद कर दिए हैं। पुलिस सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से उनकी तलाश कर रही है। सीओ द्वितीय धनंजय सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी हुई है। इसमें कई और नाम सामने आए हैं। ​AMU छात्र भी सराय हकीम कांड में आरोपी ​सिविल लाइंस पुलिस ने दो दिन पहले एएमयू छात्र हमजा को फायरिंग के आरोप में पकड़ा था। बुधवार को बन्नादेवी पुलिस ने उसे कोर्ट में तलब कर सराय हकीम फायरिंग कांड का अपराध भी उस पर तामील करा दिया है। ​यशनंदन गुप्ता को मिली आंशिक राहत ​सराय हकीम कांड के एक अन्य आरोपी यशनंदन गुप्ता को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महामंत्री राकेश सहाय पर हुए हमले के मामले में कोर्ट से जमानत मिल गई है। बचाव पक्ष के अधिवक्ता हरिओम वाष्र्णेय ने बताया कि सिविल लाइंस थाने में मारपीट और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज था। सराय हकीम कांड में पकड़े जाने के बाद पुलिस ने यह मुकदमा भी यशनंदन पर तामील कराया था। इस मामले में न्यायालय ने जमानत दे दी है। सराय हकीम कांड में उसकी जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 30 अप्रैल की तारीख तय की है, तब तक उसे जेल में ही रहना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में पति को 10 साल का सश्रम कारावास:दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले में अदालत का फैसला
    Next Article
    कोतवाली परिसर में युवती ने आत्मदाह का प्रयास किया:संतकबीर नगर में पुलिस ने बचाई जान, युवक पर कार्रवाई की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment