Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा सरकार से पहले हरदोई में था जंगल राज:मंत्री असीम अरुण ने कहा- बहू-बेटियों को उठा लिया जाता था, फिरौती मांगी जाती थी

    1 hour ago

    2

    0

    समाज कल्याण मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और हरदोई के प्रभारी असीम अरुण ने सरकार के 9 साल पूरे होने पर बुधवार को हरदोई का दौरा किया। कलेक्ट्रेट के विवेकानंद सभागार में आयोजित एक प्रेस वार्ता में उन्होंने "नव निर्माण के 9 वर्ष" नामक पुस्तक का विमोचन भी किया। मंत्री असीम अरुण ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने से पहले हरदोई में 'जंगल राज' था। उन्होंने कहा कि उस दौरान बहू-बेटियों को उठा लिया जाता था और अपहरण कर फिरौती मांगी जाती थी। हरदोई के औद्योगिक क्षेत्र में कोई भी निवेशक आना नहीं चाहता था। उन्होंने बताया कि 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद स्थिति में बदलाव आया। जिले में विकास कार्यों को गति मिली, औद्योगिक क्षेत्र में लोगों की रुचि बढ़ी और नागरिकों ने खुद को सुरक्षित महसूस किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने हरदोई में हुए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। प्रेस वार्ता से पहले, मंत्री असीम अरुण ने "नव निर्माण के 9 वर्ष" पुस्तक का विमोचन किया। इस पुस्तक में प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया गया है। कलेक्ट्रेट स्थित विवेकानंद सभागार में आगमन पर जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर मंत्री असीम अरुण का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में एमएलसी अशोक अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, संगठन के प्रदेश मंत्री और हरदोई प्रभारी शंकर लाल लोधी, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, भाजपा नेता पीके वर्मा और पूर्व अध्यक्ष अजय अवस्थी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM KISAN योजना का लाभ ले रहा मलेशिया का नागरिक:आजमगढ़ में SIR में भी दर्ज कराया नाम, तहकीकात में जुटी लोकल इंटेलिजेंस
    Next Article
    सीएम का निर्देश-24 घंटे में लगाई जाएं शहीदों की प्रतिमाएं:शाहजहांपुर में एई-जेई निलंबित, फर्म ब्लैकलिस्टेड; बुलडोजर से तोड़ा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment