Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का मिर्जापुर दौरा:कार्यकर्ता स्वागत की तैयारी में जुटे, जन प्रतिनिधियों को दायित्व

    6 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आगमन 29 अप्रैल को प्रातः विंध्याचल धाम में होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम आगमन को लेकर संगठन स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज की अध्यक्षता में जिला पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वागत कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा तय की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबह 6 बजे मां विंध्यवासिनी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। उनके स्वागत के लिए जिले में तीन प्रमुख स्थान चिन्हित किए गए हैं। पुरजागीर चौराहा पर जिलाध्यक्ष लालबहादुर सरोज के नेतृत्व में चुनार विधायक अनुराग सिंह एवं एमएलसी श्याम नारायण सिंह की मौजूदगी में विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। डॉ. सी.एल. बिंद व रविंद्र नारायण सिंह इसके संयोजक रहेंगे। नटवा तिराहा पर मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी के साथ विभिन्न मंडलों, महिला मोर्चा एवं सभासदों द्वारा स्वागत किया जाएगा। गौरव ऊमर व उदयभान तिवारी को यहां का संयोजक बनाया गया है। अटल चौक पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली एवं मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य के साथ विभिन्न मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता स्वागत करेंगे। स्वामीनाथ सिंह, रोहित त्रिपाठी एवं पं. भावेश शर्मा इसके संयोजक रहेंगे। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं. भावेश शर्मा ने दी। इसी क्रम में भाजपा नगर मंडल पश्चिमी की बैठक होटल राही इन में आयोजित की गई। नगर अध्यक्ष पश्चिमी नितिन विश्वकर्मा के नेतृत्व में स्वागत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिला कोषाध्यक्ष चंद्राशु गोयल, मंडल उपाध्यक्ष दीपा ऊमर, मंडल मंत्री गोपाल अग्रवाल, पुनीत मिश्रा, राहुल चंद्र जैन, बालकृष्ण सोनी, विजेंद्र गुप्ता, सुंदरम सोनी, राकेश सोनी, विनय जायसवाल, गुलशन केशरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा पदयात्रा में शामिल हुईं थीं छात्राएं:कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय ने जताई आपत्ति, जांच की मांग की
    Next Article
    लखनऊ में एलडीए का बुलडोजर, 4 अवैध कॉलोनियां ध्वस्त:सुलतानपुर रोड और दुलारमऊ में चल रही थी प्लाटिंग, बिना ले-आउट मंजूरी काटे जा रहे थे प्लॉट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment