Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा नेता पुनीत त्यागी का शव हरिद्वार में मिला:सहारनपुर में रहस्य में ढंग से हुए थे लापता, हृदय गति रुकने से मौत की आशंका

    2 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के भाजपा नेता पुनीत त्यागी का शव हरिद्वार में मिला है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हृदय गति रुकने से हुई बताई जा रही है। हालांकि, उनकी रहस्यमय गुमशुदगी के कारण इस मामले को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, पुनीत त्यागी 29 जनवरी को सुबह करीब 8 बजे अपने घर से फैक्ट्री जाने के लिए निकले थे, लेकिन वहां नहीं पहुंचे। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। कोई सुराग न मिलने पर उनकी पत्नी ममता त्यागी ने 1 फरवरी को सहारनपुर के थाना सदर बाजार में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सामान्य डायरी में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। उनकी तलाश के लिए कई टीमें गठित की गईं और मोबाइल कॉल डिटेल्स सहित तकनीकी जांच भी की जा रही थी। इसी बीच, सोमवार को उनका शव हरिद्वार में मिलने की सूचना मिली। पुनीत त्यागी की मौत की खबर मिलते ही उनके आवास पर लोगों का आना-जाना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय लोग और उनके शुभचिंतक अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे। सभी ने उनके निधन को पार्टी और समाज के लिए एक बड़ी क्षति बताया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हृदय गति रुकने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, गुमशुदगी और शव मिलने की परिस्थितियों को देखते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल, इस पूरे घटनाक्रम ने कई प्रश्न खड़े किए हैं। अचानक लापता होना और फिर शव का दूसरे शहर में मिलना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस मामले की गहराई से जांच में जुटी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    खलीलाबाद पुलिस ने दो चोरी की घटनाओं का खुलासा किया:एक शातिर चोर गिरफ्तार, पायल और नकदी बरामद
    Next Article
    परिषदीय स्कूलों का समय बदला,सुबह 7:30 से 12:30 तक:बेसिक शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश,SDRF की हीटवेव चेतावनी के बाद फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment