Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ने मनाया 47वां स्थापना दिवस:फर्रुखाबाद जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण और संगोष्ठी

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। आवास विकास स्थित भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने की। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. भूदेव सिंह सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद मिष्ठान वितरण किया गया और एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधन दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सशक्त भारत के निर्माण के उद्देश्य से हुई थी। इसके पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी थे। उन्होंने बताया कि 1951 में जनसंघ की स्थापना के बाद देश को एक ऐसे राजनीतिक दल की आवश्यकता थी, जिसके परिणामस्वरूप 1980 में भाजपा का गठन एक सर्वव्यापी और राष्ट्रवादी विचारधारा वाले संगठन के रूप में हुआ। सत्यपाल सिंह ने आगे कहा कि देश को भ्रष्टाचार और आतंकवाद से मुक्त करने का संकल्प लेकर स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने पार्टी को आगे बढ़ाया। भाजपा की इस अनवरत यात्रा में करोड़ों कार्यकर्ताओं के योगदान से यह विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने कहा कि भाजपा का यह 47वां स्थापना दिवस है और इस लंबी यात्रा ने देश में एक विशाल परिवर्तन किया है। उन्होंने बताया कि जो कार्य वर्षों से नहीं हो पा रहे थे, उन्हें भी पूर्ण किया गया। इसमें धारा 370 का निरस्तीकरण, भव्य राम मंदिर का निर्माण और वफत संशोधन बिल जैसे राष्ट्रहित के कड़े और बड़े निर्णय शामिल हैं। इस कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री डी.एस. राठौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री गोपाल राठौर ने किया। डॉ. प्रभातअवस्थी अन्य नेताओं को भी सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    केमिस्ट जागरूकता सम्मेलन में नियमों के पालन पर जोर:संभल में सहायक आयुक्त और औषधि निरीक्षक सम्मानित
    Next Article
    मुजफ्फरनगर रोडवेज कर्मचारी संघ चुनाव संपन्न:शिवांश बालियान अध्यक्ष, अनुज त्यागी शाखा मंत्री चुने गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment