Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा MLC ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल:गोलीकांड के पीड़ित ने बचे आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की, घर पर पुलिस तैनात

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के कल्याणपुर में 15 मार्च को हुए गोलीकांड ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं, जबकि पीड़ित ने शेष आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। कल्याणपुर निवासी जिलाजीत यादव ने अखंड नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनका गांव के अरविंद यादव पुत्र रामदीन यादव से पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद के कारण 14 मार्च को गड्ढा खोदने से रोकने पर राणा अजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर मारपीट की और धमकी दी थी। शिकायत के अनुसार, अगले दिन राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह, अरुण सिंह, अमन यादव, आनंद यादव, अरविंद यादव, सतीश सिंह, अमित सिंह और हलचल तिवारी सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने हमला किया। हमलावर पिस्टल, रिवाल्वर और लाठी-डंडों से लैस थे। उन्होंने जान से मारने की नीयत से हमला किया और फायरिंग भी की। इस हमले में आधा दर्जन लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से दो को लखनऊ रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने एसओ संत कुमार सिंह को निलंबित कर दिया था। पुलिस ने राणा अजीत प्रताप सिंह, उनके पुत्र अभिजीत सिंह, आदित्य सिंह, विक्कू सिंह उर्फ शिवा, अभिषेक प्रताप सिंह, रितिक राय, अजय प्रताप सिंह और संजीत यादव को गिरफ्तार किया। एसपी के निर्देश पर, फरार सभी आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पीड़ित ने प्रशासन से शेष आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। सुरक्षा की दृष्टि से पीड़ित के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। दूसरी ओर, भाजपा एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने घटना के तुरंत बाद एक पत्र जारी कर राणा अजीत सिंह को निर्दोष बताया था। अब वे पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में राणा अजीत सिंह घटनास्थल पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में भाजपा की नई जिला कार्यकारिणी का गठन:पदाधिकारियों का भव्य स्वागत, मधुबन वाटिका में दिखा उत्साह
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी 15 साल के हुए:सीनियर टीम के लिए हुए एलिजिबल, ICC नियमों के तहत इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment