Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा अध्यक्ष का 2027-लक्ष्य के लिए एकजुट होने का आह्वान:महानगर कार्यसमिति स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में नवगठित प्रयागराज महानगर जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। अपने संबोधन में संजय गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने को सभी कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने कहा कि नवगठित टीम को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से करना होगा, ताकि आगामी चुनावी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सके। महानगर अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को निवर्तमान पदाधिकारियों के अनुभवों से मार्गदर्शन लेने की सलाह दी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भाजपा में हर कार्यकर्ता का सम्मान है और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। पद आते-जाते रहते हैं, लेकिन कार्यकर्ता की पहचान हमेशा बनी रहती है। कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान महानगर महामंत्री रवि केसरवानी ने किया। इस मौके पर नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कुंज बिहारी मिश्रा, आनंद सोनकर, आनंद श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, अनिल केसरवानी, अनुज कुशवाहा, प्रमोद कुमार सिंह और वंदना शर्मा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला महामंत्री रमेश पासी, विक्रमजीत भदौरिया, डॉ. शैलेश पांडेय, तथा जिला मंत्री सचिन जायसवाल, विजय बहादुर श्रीवास्तव, अजय सिंह, आभा भारती गोस्वामी, कंचनलता कुशवाहा भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी चुनावी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में अज्ञात बदमाशों का हमला, चार घायल:एक की हालत गंभीर, वाराणसी रेफर किया गया
    Next Article
    अलीगढ़ में तीसरे दिन भी दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर:ईद से जारी विवाद, छतों पर पाए गए पत्थरों के ढेर; थाना प्रभारी सस्पेंड

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment