Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव:डालीगंज जैन मंदिरों में उत्साह, पालकी यात्रा निकाली गई

    2 hours ago

    1

    0

    जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव सोमवार को शहर के जैन मंदिरों में पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह की शुरुआत डालीगंज स्थित जैन मंदिरों से निकली प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए शामिल हुए। पार्श्वनाथ दिगम्बर समिति की ओर से डालीगंज जैन मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूर्व उप प्रबंधक पार्श्व कुमार जैन गर्ग ने बताया कि भगवान महावीर का पंचामृत अभिषेक किया गया और पालना झुलाकर जन्मोत्सव मनाया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। भव्य पालकी यात्रा में उमड़ा जनसैलाब अनुष्ठानों के बाद भगवान महावीर की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में समाज की महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गाजे-बाजे और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।कार्यक्रम में महामंत्री रितेश जैन, कोषाध्यक्ष वीर कुमार जैन, मनोज जैन, अमरचंद जैन, अनिल जैन, अनुपम जैन, प्रदीप पाटनी, सुधीर पाटनी और मुकेश पाटनी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर भगवान महावीर के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। 2625 साल पहले कुंडलपुर में हुआ था जन्म पार्श्व कुमार जैन ने बताया कि भगवान महावीर का जन्म 2625 वर्ष पूर्व बिहार के कुंडलपुर में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी के दिन हुआ था। उन्होंने अहिंसा परमो धर्म और ‘जियो और जीने दो’ का संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।उन्होंने बताया कि त्रयोदशी तिथि दो दिन पड़ने के कारण मंगलवार, 31 मार्च को भी कुछ मंदिरों में जन्म कल्याणक मनाया जाएगा। इस मौके पर चारबाग जैन मंदिर से भगवान महावीर स्वामी की भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लव-जिहाद के नाम पर मुस्लिम युवक की चप्पलों से पिटाई:ऋषभ ठाकुर की गुंडागर्दी, जबरन लगवाए जय श्री राम और वंदे मातरम् के नारे, रंगदारी भी वसूली
    Next Article
    लखीमपुर-खीरी की निधि वर्मा का यूपीपीसीएस में चयन:जिला समाज कल्याण अधिकारी पद पर मिली तीसरी रैंक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment