Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का शहादत दिवस मनाया:भदोही में वामपंथी दलों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए

    2 hours ago

    1

    0

    भदोही जनपद में शहीद दिवस के अवसर पर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के संयुक्त तत्वावधान में शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। सोमवार को फत्तुपुर स्थित मिडिल स्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में इन महान क्रांतिकारियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष इंद्रदेव पाल ने कहा कि वर्तमान सरकार राष्ट्रवाद का दिखावा कर कॉर्पोरेट और साम्राज्यवादी शक्तियों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम जनता पर अनावश्यक बोझ डाला जा रहा है और महंगाई चरम पर है, जिससे लोगों के लिए परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। वक्ताओं ने बताया कि 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश शासन ने लाहौर जेल में भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी थी, जो भारतीय इतिहास का अमर दिन है। सीपीआईएम के पूर्व जिला सचिव जगन्नाथ मौर्य ने कहा कि इन युवा क्रांतिकारियों ने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। कार्यक्रम को सीपीआईएम के जिला सचिव भानसिंह मौर्य और फॉरवर्ड ब्लॉक के जिला महासचिव रामजीत यादव ने भी संबोधित किया। उन्होंने शहीदों के साहस, देशभक्ति और निडरता को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राजेंद्र कन्नौजिया, भुलाल पाल, ज्ञानप्रकाश प्रजापति, बेचूलाल बिंद, विजय पाल, हृदय नारायण यादव सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर से 35 विशेष बसें चलेंगी:रामनवमी पर अयोध्या-प्रयागराज के लिए होगा संचालन
    Next Article
    मथुरा में फरसा वाले बाबा की हत्या पर रोष:कन्नौज में आदि धर्म मिशन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment