Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहू कहती मुझ पर आती नौ माताएं नौ शक्तियां:पति की अमेरिका में छुड़वाई नौकरी, सांस ने लगाया 35 लाख के गहने हड़पने का आरोप

    1 hour ago

    2

    0

    सेक्टर-121 स्थित एक सोसायटी में रहने वाली महिला ने अपनी बहू और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाया है। साथ ही कोर्ट के आदेश पर फेज तीन थाने में बहू समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि शादी के बाद से उनकी बहू खुद पर 9 शक्तियां और 9 माताओं का साया बताकर झुमती है। पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का यह भी आरोप है कि इलाज के बहाने उनके बेटे से बहू ने करीब 16 लाख रुपये वसूल लिए। वह डॉक्टर के पास नहीं जाती है, बल्कि तांत्रिक के पास इलाज कराने जाती है। साथ ही पीड़िता का कहना है कि उनकी बहू घर से करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने बहाने से लेकर चली गई, जिन्हें आज तक वापस नहीं किया गया। इन गहनों में सोने का हार, चूड़ियां, अंगूठियां, कड़े और हीरे की अंगूठी शामिल हैं। महिला का आरोप है कि बहू ने अपने माता-पिता और भाई-बहन के साथ मिलकर इन गहनों का गबन कर लिया है। गंभीर मानसिक बिमारी छिपाई सेक्टर 121 एक सासायटी में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि दिल्ली मयूर बिहार की रहने वाली एक महिला से उनके बेटे की शादी हुई है। आरोप है कि शादी से पहले उसकी गंभीर मानसिक बीमारी की जानकारी छिपाई गई। उनका बेटा अमेरिका में नौकरी करता था। शादी के बाद उनकी बहू भी बेटे के साथ रहने गई। आरोप है कि वह अमेरिका में भी नौ शक्तियां और नौ माताओं साया होने की बात कहकर झुमने लगी। साथ ही उनके बेटे पर दबाव बनाकर नौकरी से रिजाइन करवा दिया। फ्लाइट में हुआ था हंगामा 2021 में भारत आते समय बहू ने फ्लाइट में झूमना शुरू किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। साथ ही घर वालों को वॉट्सऐप पर मैसेज किया कि उसके साथ नौ शक्तिया और नौ माताएं चल रही हैं और देवी-देवता उसे भारत ला रहे हैं। इंडिया आने के बाद वह मूर्ति के सामने खुद को झकझोरना और सिर पिटना शुरू कर दिया। भारत आने के बाद इलाज कराने के बजाय उसके परिवार द्वारा अंधविश्वास और तांत्रिक गतिविधियों का सहारा लिया गया। अलग-अलग बहाने से 16 लाख वसूले महिला ने आरोप लगाया कि बहू के घर वालों ने उनके बेटे से अलग-अलग बहानों से करीब 16 लाख रुपये भी वसूल लिए। विरोध करने पर बहू के घर वालों ने उनके घर में घुसकर मारपीट और हंगामा किया। 22 सितंबर 2024 को बेटे पर जानलेवा हमला करने का भी आरोप लगाया गया है, जिसकी मेडिकल रिपोर्ट भी होने की बात कही गई है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दोबारा से 19 नवंबर 2024 को भी आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की, सामान लूटा और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर उनके साथ अभद्रता की गई। इसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची।लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने अदालत से गुहार लगाई, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुआ':बदनामी से करियर बर्बाद; हरियाणवी एक्ट्रेस ने महिला आयोग से शिकायत की
    Next Article
    भगतसिंह बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर होगा कवि सम्मेलन:डिजिटल प्लेटफॉर्म से युवाओं तक पहुंचेगा ‘काव्य संध्या’ आयोजन का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment