Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में दो पक्षों की झड़प में युवक की मौत:घर में घुसकर मारपीट, घायलों को अस्पताल भेजा; आरोपी फरार

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के सरूरपुरकलां गांव में मंगलवार रात शराब के नशे में धुत एक युवक ने सेवानिवृत्त ऊर्जा निगम कर्मी के परिवार पर बलकटी से हमला कर दिया। इस बर्बर हमले में परिवार के चार सदस्य घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान डालचंद के बेटे मोनू के रूप में हुई है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और परिजनों में गहरा आक्रोश है। घर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट जानकारी के अनुसार, सरूरपुरकलां गांव निवासी डालचंद ऊर्जा निगम से सेवानिवृत्त हैं। वहां अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार रात को नशे में धुत युवक ने उनके घर में घुसकर शराब पीनी शुरू कर दी और गाली-गलौज करने लगा। जब डालचंद और उनके बेटों सोनू, मोनू और अमित ने इस हरकत का विरोध किया, तो आरोपी युवक आग-बबूला हो गया। उसने पास में पड़ी बलकटी उठाई और अंधाधुंध वार करना शुरू कर दिया। इस हमले में डालचंद और उनके तीनों बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में खूनी संघर्ष हुआ फिलहाल तीन-तीन लोग दोनों तरफ से घायल हुए हैं और एक युवक की मौत हुई है। इलाज के दौरान युवक की मौत घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। मोनू की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोनू की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सीएचसी पर हंगामा कर दिया और न्याय की मांग करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया आरोपियों की तलाश जारी कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिवार के मुखिया डालचंद, जो खुद इस हमले में घायल हुए हैं, अपने बेटे को खोने के गम से गहरे सदमे में हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अहसास डे केयर सेंटर के स्वयंसेवक सम्मानित:यातायात नियमों और नशामुक्ति अभियान में योगदान के लिए प्रमाणपत्र मिले।
    Next Article
    कानपुर में कार ने बाइक सवार को कुचला, मौत:शादी का कॉर्ड बांटकर घर वापस आ रहा था, ग्रामीणों ने रोड जाम किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment