Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में पूर्वप्रधान के बेटे ने गोली मारकर की आत्महत्या:कनपटी पर लगी गोली, भाई-भाभी यूपी पुलिस में तैनात

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के हिम्मतपुर सूजती गांव में रविवार रात 9 बजे पूर्व प्रधान के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रविवार रात हुई इस घटना का खुलासा सोमवार सुबह 9 बजे हुआ। घटना के समय वह घर में अकेला था, जबकि उसकी मां बालेश रिश्तेदारी में निरपुड़ा गई हुई थीं। सोमवार सुबह करीब 9 बजे कुलदीप की ताई कृष्णा उसे खाना देने पहुंचीं, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद मिला। शक होने पर चचेरे भाई विपिन ने दरवाजा तोड़ा, तो अंदर कुलदीप का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके सिर के पास खून फैला हुआ था। पढ़िए पूरा मामला… हिम्मतपुर सूजती गांव में कुलदीप अपनी मां बालेश के साथ रहते थे। कुलदीप का बड़ा भाई संदीप उर्फ कालू यूपी पुलिस में कार्यरत है, और उसकी पत्नी डिंपल भी बुलंदशहर जनपद में यूपी पुलिस में तैनात हैं। रविवार रात कुलदीप घर में अकेला था और मां अपने रिश्तेदार के यहां निरपुड़ा गई हुई थीं। रात को उसने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आया तो ताई को शक हुआ। सोमवार सुबह करीब नौ बजे कुलदीप की ताई कृष्णा उसे खाना देने पहुंचीं, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। चचेरे भाई विपिन ने जोर से धक्का मारकर गेट खोला तो कुलदीप का शव जमीन पर पड़ा मिला। उसके सिर के पास से काफी खून बह रहा था। परिजनों ने तत्काल दोघट थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सीओ बड़ौत अंशु जैन और थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया मृतक नशे का आदी है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, जिसमें युवक ने खुद को गोली मारी है। युवक की कनपटी पर दाईं तरफ गोली लगी थी। मृतक के पास से 315 बोर का तमंचा और एक खाली खोखा बरामद हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आशाओं ने डीएम ऑफिस घेरा:बहाल करने की मांग, बिना ट्रेनिंग के ही बीएलओ का भी काम कराया
    Next Article
    ड्रीम प्रोजेक्ट शिव मंदिर कॉरिडोर पूरा हो रहा:विधायक अमन गिरि बोले- 200 एकड़ में 40 फैक्ट्रियां लगेंगी, 2027 में लड़ेंगे और जीतेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment