Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में अक्षय तृतीया पर यमुना महाआरती:आस्था और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, वैदिक मंत्रों से गुजा घाट

    3 hours ago

    1

    0

    बागपत के यमुना पक्का घाट पर अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भव्य यमुना महाआरती का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अस्मिता लाल के निर्देशन में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश के वन, पर्यावरण राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक और प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी भी शामिल हुए। इस दौरान आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। संध्या ढलते ही पूरा घाट भक्ति, रंग और प्रकाश से आलोकित हो उठा। अनगिनत दीपों की कतारें, भगवा आभा से सजे घाट, फूलों से सुसज्जित तोरण द्वार, वैदिक मंत्रों और गूंजते शंखनाद के बीच 'यमुना महाआरती' महोत्सव संपन्न हुआ। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने यमुना तट को आस्था और उत्साह से भर दिया। आरती की पहली लौ प्रज्वलित होते ही यमुना के जल में उसकी झिलमिलाहट ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो सदियों पुरानी परंपरा आधुनिक संकल्प के साथ पुनर्जीवित हो रही हो। बनारस के आचार्यों ने वेद मंत्रों का उच्चारण आरंभ किया, जिससे वातावरण में एक गहन आध्यात्मिक कंपन अनुभव हुआ। उपस्थित जनसमूह में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के चेहरों पर श्रद्धा के साथ अपनी यमुना और संस्कृति के प्रति गर्व झलक रहा था। यह आयोजन उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में धार्मिक आयोजनों को स्वच्छता, सुरक्षा और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के साथ जोड़ने की दिशा का एक सशक्त उदाहरण बना। 'भक्ति भी, प्रकृति भी' के भाव को आत्मसात करते हुए। यह महोत्सव आस्था और पर्यावरण संरक्षण को एक साथ लेकर चलने वाले मॉडल के रूप में उभरा। भगवा रंग से सजी घाट की भव्य सजावट, रंग-बिरंगी रोशनी और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं ने इसे दिव्य और अनुशासित स्वरूप प्रदान किया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के वन, पर्यावरण, जंतु, उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री कृष्णपाल मलिक तथा संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी सहित सैकड़ो लोगों ने महाआरती में भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज एसपी ने चौकी प्रभारियों संग की अपराध गोष्ठी:अपराध नियंत्रण, शिकायत निस्तारण और व्यवहार सुधार पर दिए निर्देश
    Next Article
    अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:आगरा में शादी के बाद रिश्तेदारी से लौटते समय हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment