Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांग्लादेश ने IPL टेलीकास्ट पर बैन हटाया:मंत्री बोले- खेल को राजनीति से अलग रखें; मुस्तफिजुर को लीग से बाहर करने पर रोक लगाई थी

    9 hours ago

    2

    0

    बांग्लादेश सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के टेलीकास्ट पर लगा बैन हटा दिया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री जहीर उद्दीन स्वापन ने शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में कहा कि खेल को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए। बांग्लादेश में IPL के प्रसारण पर कोई रोक नहीं है। स्वापन ने कहा- IPL का प्रसारण करने के लिए किसी भी चैनल ने हमसे संपर्क नहीं किया। हम IPL को व्यावसायिक नजरिए से देखेंगे और अगर कोई चैनल IPL का प्रसारण करने के लिए आवेदन करता है, तो हम उस पर पॉजिटिव रूप से विचार करेंगे। दरअसल, बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने टीम से बाहर कर दिया था। इसके बाद उस समय की यूनुस सरकार ने IPL के टेलीकास्ट पर रोक लगाई थी। खेल मंत्री ने कहा था- बैन हटाने पर बातचीत करेंगे इससे पहले, युवा और खेल मामलों के राज्य मंत्री अमीनुल हक ने क्रिकबज से बातचीत मे कहा था कि पिछली अंतरिम सरकार की ओर से IPL के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया गया था। अब नई सरकार है। वे इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। BCCI ने रहमान को IPL से बाहर किया था कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 3 जनवरी को मुस्तफिजुर को टीम से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रही हिंसा के बीच उन्हें टीम से हटाने की मांग उठ रही थी। इसके बाद BCCI ने शाहरुख खान की IPL टीम KKR को मुस्तफिजुर रहमान को हटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। ------------------------- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़े… IPL की शुरुआत आज से:बेंगलुरु में पहला मैच RCB vs SRH IPL के 19वें सीजन का आगाज आज से होगा। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। मैच बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। बेंगलुरु ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वरुण धवन ने अंडरवर्ल्ड धमकी भरा कॉल याद किया:स्टाफ ने कॉलर से बहस की, परिवार को घर छोड़ना पड़ा, एक्टर ने अनुभव को डरावना बताया
    Next Article
    पाकिस्तानी खिलाड़ी के विवादित पोस्ट पर भड़का PCB; थमाया कारण बताओ नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला?

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment