Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बंगाल,असम, पुडुचेरी में भाजपा की जीत पर दिल्ली में जश्न:शाह, नितिन नवीन पार्टी मुख्यालय पहुंचे, थोड़ी देर में PM मोदी संबोधित करेंगे

    5 hours ago

    1

    0

    भाजपा का 5 राज्यों में से 3 (पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी) में सरकार बना रही है। फाइनल रिजल्ट कुछ देर में आएंगे। लेकिन भाजपा मुख्यालय में जश्न जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा- भाजपा की पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत अनगिनत कार्यकर्ताओं के पीढ़ियों से किए गए प्रयासों और संघर्षों के बिना संभव नहीं होती। मैं उन सभी को नमन करता हूं। सालों से उन्होंने जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत की है, हर तरह की चुनौतियों का सामना किया है और हमारे विकास एजेंडे को लोगों तक पहुंचाया है। वे ही हमारी पार्टी की असली ताकत हैं। मोदी ने पिछले साल 14 नवंबर को बिहार में जीत के बाद कहा था कि गंगाजी बिहार से बहते हुए बंगाल जाती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता बना दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nandigram Election Result 2026: नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी जीते, भवानीपुर में क्या होगा?
    Next Article
    बंगाल चीफ सेक्रेटरी बोले- दफ्तर से फाइल गायब न हो:भाजपा रुझानों में 200 पार, नंदीग्राम में सुवेंदु सिर्फ 3000 वोटों से आगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment